‘जुमांजी 4’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, जंगल में फिर लौटे ड्वेन जॉनसन और उनकी टीम

एडवेंचर कॉमेडी ड्रामा जुमांजी 4 का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। एक बार फिर 4 दोस्त जंगल का रोमांचक सफर करते दिखाई देंगे। ये इस फ्रेंचाइजी की आखिरी किस्त है।
Jumanji 4

1995 में हॉलीवुड की शानदार फॉरेस्ट एडवेंचर कॉमेडी ड्रामा फिल्म फ्रेंचाइजी जुमांजी की शुरुआत की गई थी। काल्पनिक कहानियों से भरी इस फ्रेंचाइजी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब तक इसके तीन पार्ट आ चुके हैं जो दर्शकों को बहुत पसंद आए।

जुमांजी 4 को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। ड्वेन जॉनसन स्टारर इस फिल्म का लेटेस्ट ट्रेलर हाल ही में मेकर्स की तरफ से रिलीज किया गया है। जुमांजी ओपन वर्ल्ड के ट्रेलर को देखकर यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक बार फिर से चार दोस्तों का ग्रुप जंगल में जबरदस्त कॉमेडी करता नजर आएगा।

जुमांजी 4 का ट्रेलर रिलीज

जुमांजी 4 इस एडवेंचर कॉमेडी ड्रामा फिल्म की आखिरी किस्त होने वाली है। मेकर्स इस बारे में पहले ही ऐलान कर चुके हैं। फिल्म के ट्रेलर के साथ इस बात का कंफर्मेशन भी हो गया है। जुमांजी फिल्म के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर फिल्म के चौथे पार्ट का लेटेस्ट ट्रेलर शेयर किया गया है। इसे शेयर करते हुए लिखा है एक आखिरी गेम, आखिरी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जुमांजी ओपन वर्ल्ड का नया ट्रेलर देखें।

कैसा है ट्रेलर

फिल्म का जो ट्रेलर सामने है उसमें ड्वेन जॉनसन और उनके बाकी तीनों दोस्त जंगल में नई चुनौतियों का सामना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बार जुमांजी 4 पहले से ज्यादा रोमांच और धमाल से भरी हुई दिखाई देगी। इस बात का अंदाजा ट्रेलर को देखकर साफ तौर पर लगाया जा सकता है।

नजर आएंगे ये कलाकार

जुमांजी ओपन वर्ल्ड में ड्वेन जॉनसन के अलावा जैक ब्लैक, केविन हार्ट और कैरेन गिलान जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन हॉलीवुड डायरेक्टर जैक काडसन ने किया है। इस फिल्म को 25 दिसंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews