War 2: इस बार जूनियर NTR और Hrithik Roshan के बीच होगी वॉर, तगड़ा मुकाबला देखने को तैयार फैंस

War 2

War 2 Update: बॉलीवुड का गलियारा इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्मों के सीक्वल को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है। एक के बाद एक कई फिल्ममेकर ने अपनी फिल्मों के सीक्वल की घोषणा की है, जिसमें ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 भी शामिल है। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में ऋतिक रोशन मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

बीते दिनों इस फिल्म के डायरेक्टर से जुड़ी जानकारी सामने आई थी और बताया जा रहा था कि आदित्य चोपड़ा ने सिद्धार्थ आनंद की जगह सेकंड पार्ट के डायरेक्शन का जिम्मा अयान मुखर्जी को सौंप दिया है। ऐसा क्यों किया गया है फिलहाल यह सामने तो नहीं आया है लेकिन अयान को इस प्रोजेक्ट के लिए साइन करने की जानकारी सामने आ रही है। इसी बीच एक और खबर सामने आई है जिसने फैंस में खुशी की लहर दौड़ा दी है। बताया जा रहा है कि साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं।

War 2

War 2 में होगी जूनियर एनटीआर की एंट्री

ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म वॉर 2 से साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के बॉलीवुड डेब्यू किए जाने की खबरें सामने आ रही है। ये पहली बार होगा जब ऋतिक और जूनियर एनटीआर को एक ही पर्दे पर एक साथ देखा जाएगा।

View this post on Instagram

A post shared by Jr NTR (@jrntr)

फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू की जाने वाली है। खबर यह भी है कि दोनों कलाकार स्क्रीन पर एक दूसरे से भिड़ते नजर आने वाले हैं जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। इस बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट सामने आ चुका है और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर से इसकी जानकारी दी है। अपने चहेते सितारे के बॉलीवुड डेब्यू की खबर से फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Hrithik Roshan और Junior NTR में होगा मुकाबला

यशराज फिल्म से जुड़ी जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक यह बहुत बड़े बजट की फिल्म होने वाली है। जिसमें बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आने वाले हैं। सभी जानते हैं कि रितिक अपने स्पाई अवतार के लिए कितने ज्यादा फेमस हैं और जूनियर एनटीआर भी अपने एक्शन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में इन दोनों सितारों को एक दूसरे से लड़ते हुए देखना काफी रोमांचक होने वाला है।

2024 में आएगी वॉर 2

यशराज फिल्म्स की ओर से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सलमान खान की आने वाली फिल्म टाइगर 3, 2023 के आखिर में रिलीज की जाने वाली है और अगले साल 2024 में फैंस को वॉर 2 देखने के लिए मिलेगी।

War 2

साल 2019 में फिल्म वॉर रिलीज की गई थी जिसमें रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनाया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।

इस साल आएगी टाइगर 3

यशराज फिल्म्स पिछले कुछ समय से स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों पर ज्यादा ध्यान दे रहा है। 2012 में फिल्म टाइगर आई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था इसके बाद 2017 में इसका सीक्वल टाइगर जिंदा है भी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। साल 2019 में वॉर के आने के बाद 2023 में शाहरुख खान की पठान ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम कर लिया है और अब जल्दी टाइगर 3 धमाल मचाती हुई नजर आने वाली है। उसके बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना धमाल मचाएंगी क्योंकि आदित्य इस नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews