इस दिन रिलीज होगी जूनियर एनटीआर की फिल्म Devara, बॉलीवुड का ये सितारा बनेगा खलनायक

Devara

Devara: आजकल फिल्मों को एक ही हिस्से में रिलीज करने की जगह उनकी फ्रेंचाइजी यानी सीक्वल बनाने का दौर ज्यादा देखा जा रहा है। हालांकि, ये आज से नहीं लंबे समय से होता आ रहा है लेकिन अब जो भी फिल्में रिलीज की जाती है उन्हें एक ऐसे मोड़ पर छोड़ा जाता है ताकि अगले हिस्से से उसे कहानी को वापस उठाया जा सके। पिछले कुछ समय में ब्लॉकबस्टर रही बाहुबली, केजीएफ और पुष्पा इसके बेहतरीन उदाहरण है। फिल्मों ने यह साबित कर दिया है कि अगर फिल्मों को दो हिस्सों में बनाया जाए तो किस तरह से दर्शकों की उत्सुकता कायम रहती है और वह कहानी पर भरपूर प्यार लुटाते हैं।

इस समय जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ काफी चर्चा में बनी हुई है, जिसमें बॉलीवुड के चेहरों को भी देखा जाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जान्हवी कपूर और सैफ अली खान इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। सैफ को खलनायक की भूमिका में देखा जाएगा और यह उनकी पहली तेलुगू फिल्म है।

डायरेक्टर का वीडियो

देवरा के मुख्य कलाकार जूनियर एनटीआर हैं और इस फिल्म के बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए डायरेक्टर कोरतला शिवा ने एक वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने फिल्म के बारे में जानकारी दी है।

कब होगी रिलीज

इस वीडियो में डायरेक्ट को यह बताते हुए देखा जा सकता है कि यह फिल्म किस बारे में बन रही है। उन्होंने बताया कि यह भारत की एक ऐसी तटीय भूमि के बारे में बनाए गए फिल्म है, जिसे भूला जा चुका है। इसका कैनवस बहुत बड़ा है और शूटिंग के बाद यह पता चल गया है कि यह बहुत बड़ी बना रही है। फिल्म के जितने भी किरदार हैं वह सभी महत्वपूर्ण है और खास भूमिका अदा करते हुए दिखाई देने वाले हैं। कहानी को हम एक ही फिल्म में अच्छे तरीके से न्याय संगत ढंग से पेश नहीं कर पाएंगे। यही कारण है कि हमने इसे दो हिस्से में पेश करने का निर्णय लिया है। फिल्म का पहला हिस्सा 5 अप्रैल 2024 को रिलीज किया जाएगा जिसमें आपको सैफ अली खान खलनायक की भूमिका में दिखाई देंगे।

दर्शकों का एक्साइटमेंट

फिल्म से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म आरआरआर में जूनियर एनटीआर में जो परफॉर्मेंस दिया है, उसके बाद से दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खलनायक बने सैफ अली खान के साथ उनका मुकाबला कैसा होगा यह जानने के लिए सभी उत्सुक हैं। जान्हवी इस फिल्म से अपना साउथ डेब्यू कर रही हैं। यह पहली बार है जब यह तीनों कलाकार एक साथ काम करने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews