रहस्यमय डायनासोर के साथ रोमांच के नए सफर पर ले जाएगी Jurassic World Rebirth, रिलीज हुआ फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर

जुरासिक वर्ल्ड की फिल्में हमेशा से ही दर्शकों की पसंदीदा रही है। केवल हॉलीवुड ही नहीं बल्कि दुनिया भर के दर्शक इसे देखना पसंद करते हैं। अब यह फिल्म दर्शकों को एक नए सफर पर ले जाने के लिए तैयार है।
Jurassic World Rebirth

जुरासिक वर्ल्ड और जुरासिक पार्क हॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म सीरीज को पसंद करने वाले दर्शक दुनिया भर में मौजूद हैं। जिन लोगों को यह फिल्में पसंद है वह इससे जुड़ी हर छोटी बड़ी अपडेट को जान लेना चाहते हैं। फिल्म का अगला हिस्सा कब आएगा और इसमें क्या देखने को मिलेगा इस बात की उत्सुकता भी दर्शकों में बनी रहती है। दर्शकों की इस उत्सुकता के बीच जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ (Jurassic World Rebirth) का शानदार ट्रेलर सामने आ चुका है।

यूनिवर्सल पिक्चर्स ने एक धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया है। इस ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वीडियो में बताया गया है कि जंगल में खतरा मंडरा रहा है। फिल्म के किरदारों पास ये आखिरी मौका है जब वो डायनासोर के बचे हुए झुंड का डीएनए हासिल कर सकते हैं। अब इसके लिए वह क्या-क्या खतरा उठाते हैं यह फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

कैसी है जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ (Jurassic World Rebirth)

जैसा की ट्रेलर में दिखाया गया है फिल्म की शुरुआत स्कारलेट जॉनसन के किरदार जोरा बेनेट से होती है। यह सीक्रेट ऑपरेशन करने में माहिर है और इन्हें एक बड़ा मिशन सौंपा जाता है। इस मिशन के तहत इन्हें जीवित डायनासोर का डीएनए हासिल करने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इस खतरनाक मिशन में डॉक्टर हेनरी लूमिस यानी जोनाथन बेली, डंकन किनकैड यानी महरशला अली और कुछ अन्य लोग शामिल होते हैं। ट्रेलर में कई सारे डरावने सीन दिखाए गए हैं।

5 साल बाद की है कहानी

इस फिल्म की कहानी जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन में आई घटनाओं के 5 साल बाद की बताई जाएगी। बताया जाएगा की धरती का तंत्र डायनासोर के लिए सही नहीं है और कुछ खास इलाकों में ही बचे हुए डायनासोर रह रहे हैं। वहां का वातावरण उनके लिए अनुकूल नहीं है। दूसरा पहलू यह है कि डायनासोर के डीएनए में एक ऐसा रहस्य है जिससे इंसानों की जान बचाने वाली दवाई तैयार की जा सकती है।

खास होंगे डायनासोर

फिल्म में एक बढ़कर एक डायनासोर नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक नया डरावना जीव भी देखने को मिलेगा जो स्टार वॉर्स के रैंकोर की तरह दिखाई देगा। फिल्म के बारे में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक के डायनासोर असली हैं लेकिन इनमें वैज्ञानिक बदलाव किए गए हैं जिसकी वजह से ये खतरनाक और अनोखे बन गए हैं।

फैंस को भाया ट्रेलर

जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ का ट्रेलर इंटरनेट पर छाया हुआ है। इसने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। एक फैन ने कहा ‘सीक्वल आने के बाद मेरा दिमाग यह कहता है कि कमाल की चीज है डायनासोर।’ एक ने कहा ‘स्पाइनोसॉरस को देखना बहुत अच्छा लग रहा है।’ दूसरे ने कहा ‘एडवेंचर की फीलिंग आ रही है जो जुरासिक पार्क की फिल्मों को देखने पर आती थी। मैं इस फिल्म को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।’

कब आएगी फिल्म

फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है और अब इसकी रिलीज की बात करें तो यह 2 जुलाई को यूएस के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। भारत में इसे कब रिलीज किया जाएगा फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दर्शक इस डरावनी और रोमांचक यात्रा को देखने के लिए तैयार हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews