
Kajol : फिल्म इंडस्ट्री की खुबसुरत अदाकारा काजोल आज भी करोड़ों युवा दिलों की धड़कन हैं। जिन्हें देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से उनका इंतजार करते हैं। अभिनेत्रियों ने फिल्मी दुनिया में जब कदम रखा तो उन्होंने कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा। दोनों ने एक-से-बढ़कर-एक सुपरहिट फिल्में दी। जिनके चर्चें देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में बतौर सबसे खुबसुरत अभिनेत्री के तौर पर किया जाने लगा। बता दें कि उन्होंने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इसी बीच काजोल का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर किया शेयर
दरअसल, इस वीडियो को काजोल की छोटी बहन तनीषा मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें काजोल, उनकी मां और छोटी बहन नजर आ रही हैं। वीडियो घर के गेट के पास से शुरू होती दिख रही है। जहां कुछ लोगों खड़े नजर आ रहे हैं। गेट पर रेड रिबन भी लगा हुआ है। जिसके बाद काजोल, तनीषा मुखर्जी और तनुजा अपनी गाड़ी से वहां पहुंचते हैं और तीनों मिलकर रिबन काटने के बाद तीनों एक साथ घर में एंट्री करती हैं। तनुजा अपने घर को बेहद खूबसूरती से निहारती नजर आ रही हैं।
तनीषा ने लिखा ये कैप्शन…
इस वीडियो को शेयर करते हुए तनीषा ने कैप्शन में लिखा कि, ‘और इसलिए हमने लोनावाला में मां के घर का काम पूरा किया और 8 महीने बाद उन्हें दिखाया।’ इस अवसर पर तनुजा ने ब्लैक, व्हाइट और रेड एथनिक आउटफिट, काजोल ग्रीन कलर के टॉप और ग्रे पैंट और तनीषा ने लाल रंग का सूट पहना हुआ है। बंगाली रीति- रिवाज के अनुसार, काजोल घर में पहला कदम रखते ही झुककर फर्श को छूती हैं।
View this post on Instagram
करोड़ों युवा दिलों की धड़कन हैं काजोल
फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खुबसुरत अदाकारा काजोल को देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से उनका इंतजार करते हैं। एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया में जब कदम रखा तो उन्होंने कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा। बता दें कि काजोल ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत “बेखुदी” फिल्म से की थी, जिसमें उन्होंने राधिका नाम की लड़की का किरदार निभाया था। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन शाहरुख खान के साथ फिल्म “बाजीगर”, “दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे” जैसी फिल्म करने के बाद पूरी इंडस्ट्री में सिर्फ और सिर्फ काजोल ही छाई हुई थीं। बता देगी 90 के दशक में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी सबसे सुपरहिट जोड़ी मानी जाती थी। अभिनेत्री ने एक-से-बढ़कर-एक सुपरहिट फिल्में दी। जिनके चर्चें देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में बतौर सबसे खुबसुरत अभिनेत्री के तौर पर किया जाने लगा।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

