‘द ट्रायल रन’ के लिए काजोल ने 30 साल बाद तोड़ी नो किसिंग पॉलिसी, अब बोलीं- मैं अनकंफर्टेबल…

बड़े पर्दे के अलावा काजोल को OTT पर भी बेहतरीन काम करते हुए देखा जा रहा है। अपनी सीरीज द ट्रायल रन के लिए उन्होंने 30 साल से चली आ रही अपनी नो किसिंग पॉलिसी को तोड़ा।
Kajol

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल पिछले तीन दशक से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से लेकर कभी खुशी कभी गम और कुछ कुछ होता है जैसे यादगार फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाई है। बड़े पर्दे के बाद उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी काम किया है।

ओटीटी पर उन्हें कुछ सीरीज में काम करते हुए देखा गया। साल 2023 में द ट्रायल प्यार, कानून और धोखा से उन्होंने अपना ओटीटी डेब्यू किया था। इसके साथ उन्होंने पॉलिसी को भी तोड़ा। शो में अपने को स्टार जीसी सेनगुप्ता के साथ उन्होंने किसिंग सीन दिया था। अब उन्हें अपनी इस पॉलिसी को तोड़ने पर बात करते हुए देखा गया।

नो किसिंग पॉलिसी पर क्या बोलीं काजोल

हाल ही में लिली सिंह के पॉडकास्ट में हुई बातचीत के दौरान जब एक्ट्रेस से किसिंग पॉलिसी को तोड़ने के फैसले के बारे में पूछा गया तो कुछ पल के लिए कुछ चुप हो गईं। इसके बाद उन्होंने कहा सच कहूं तो यह उसे सीजन की बात थी जिसमें मैं अभिनय कर रही थी। मेरे किरदार और पर्सनालिटी से इसका गहरा रिलेशन था। यह सिर्फ किसकी बात नहीं थी यह उसकी चाहतों और उसके साथ न होने वाले घटनाओं से जुड़ा था। उसकी मान्यता विश्वास और अविश्वासों से भी। यह पूरा स्क्रीन प्ले एक जरूरी हिस्सा था इसलिए मैं इसे नहीं हटा सकती थी।

मैं अनकंफर्टेबल थी काजोल

जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या यह करने में वह सहज थी। तब उन्होंने जवाब दिया कि मुझे लगता है मैं अनकंफर्टेबल थी। इस आईडिया से लेकर सेट पर खड़े होने तक मैं बहुत असहज थी। मुझे थ्योरी में ये अच्छा लगा और मुझे यकीन नहीं था कि मैं इसे करने जा रही हूं। लेकिन मुझे वास्तव में लगता है कि यह बस इतना ही था कि यह प्रोफेशनल फैसला था जो मुझे लगा कि मैं आज यह फैसला ले सकती हूं।

View this post on Instagram

A post shared by Lilly Singh (@lilly)

फैसलों पर रहीं बेबाक

काजोल को अपनी उस पर्सनैलिटी के बारे में भी बात करते हुए देखा गया। जब एक्ट्रेस के रूप में वह अपने फैसलों को लेकर बेबाक रहीं। एक्ट्रेस से कहा कि जब करियर की शुरुआत की तो वह बहुत छोटी थी और जो करना चाहती थी उसके बारे में काफी ईमानदार थी। यह चीज हमेशा सफल तो नहीं हुई लेकिन थोड़ी परेशानी जरूर हुई। बतौर एक्ट्रेस वह अपने फैसलों के बारे में ज्यादा नहीं सोचती थी और काम पर ध्यान देती थी।

कैसी है द ट्रायल रन की कहानी

इस वेब सीरीज में एक्ट्रेस को नेयोनिका सेनगुप्ता का किरदार निभाते हुए देखा गया। जो अपने पति के घोटाले के बाद लॉ में वापसी करती हैं। ये कोर्ट रूम ड्रामा द गुड वाइफ का इंडियन एडेप्शन है। इसमें काजल के साथ अली खान और शीबा चड्ढा भी हैं। इस शो के दो सीजन आ चुके हैं, जिन्हें जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews