बड़े पर्दे पर नजर आएगा Kajol का सिंघम अवतार, कृति सेनन के साथ करेंगी जबरदस्त एक्शन

Kajol

Kajol And Kriti: रोहित शेट्टी की पॉपुलर कॉप फ्रेंचाइजी ‘सिंघम’ का आने वाला सीक्वल ‘सिंघम अगेन’ इस समय काफी सुर्खियों में बना हुआ है। पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आए अजय देवगन को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है और आज भी बाजीराव सिंघम को देखने के लिए दर्शकों का मन उतावला रहता है। फिलहाल अजय तीसरे हिस्से की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं और अब आ रही खबरों के मुताबिक पुलिसकर्मी की भूमिका में एक्टर को अब अपनी पत्नी काजोल से टक्कर मिलने वाली है। बताया जा रहा है की एक्ट्रेस एक फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने वाली हैं।

दो पत्ती में आएंगी नजर

जानकारी के मुताबिक काजोल को फिल्म ‘दो पत्ती’ में देखा जाने वाला है जिसमें वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगी। एक्ट्रेस का इंडस्ट्री में तीन दशकों का सफर रहा है और उन्होंने अनगिनत किरदार निभाए हैं लेकिन यह पहली बार होगा जब उन्हें पुलिस का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह उत्तर भारत की पृष्ठभूमि से जुड़ी एक कहानी है, जिसमें एक्ट्रेस को निर्भीक और बेधड़क पुलिसकर्मी की भूमिका में देखा जाने वाला है। उनके साथ कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

प्रोड्यूसर बनेगी कृति सेनन

कृति सेनन को इस फिल्म में एक्टिंग करते हुए तो देखा ही जाने वाला है लेकिन यह भी बताया जा रहा है कि वह प्रोड्यूसर के तौर पर इस फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रही है। फिल्म में उनकी भूमिका भी स्याह तरीके से दिखाई जाएगी क्योंकि वह एक्टर से ज्यादा इस फिल्म की प्रोड्यूसर रहेंगी। जानकारी के मुताबिक फिल्म की कहानी में दिखाया जाएगा कि काजोल का पात्र, कृति के पात्र की तलाश करता है और इसी बीच कई सारे उतार-चढ़ाव आते हैं। अगस्त में इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू की गई थी और हाल ही में इसका उत्तराखंड शेड्यूल कंप्लीट किया गया है।

इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा और जल्दी इसके तीसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू की जाएगी। अजय देवगन ने तो सालों से अपने सिंघम अवतार से दर्शकों के दिल पर राज कर रखा है। इतना दिलचस्प होगा कि उनकी पत्नी काजोल पुलिसकर्मी की भूमिका के साथ न्याय कर पाती हैं या नहीं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews