Kalki 2 पर आई बड़ी अपडेट, जबरदस्त एक्शन और VFX से भरपूर होगी फिल्म

कल्कि 2898 एडी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। इसके मुताबिक दर्शकों को फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है। तेजी से फिल्म के सीक्वल पर काम चल रहा है।
Kalki 2

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पहले पार्ट को मिली जबरदस्त सफलता के बाद अब निर्माता नाग अश्विन ने इसके दूसरे पार्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। सीक्वल का काम तेजी से किया जा रहा है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्साह है।

मेकर्स भी फैंस को निराश नहीं करना चाहते हैं और सीक्वल का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं अब फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। यह बताया जा रहा है कि इस बार सिनेमा का अब तक सबसे बड़ा क्लैश देखने को मिलने वाला है। चलिए जान लेते है कि आखिरकार मेकर्स क्या प्लान कर रहे हैं।

Kalki 2898 AD पर बड़ा अपडेट

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की कहानी को वहीं से आगे बढ़ाया जाने वाला है। जहां पहली फिल्म खत्म की गई थी। ये कहानी स्काई फाई यूनिवर्स की कहानी को ओर भी बड़े लेवल पर ले जाने का काम करने वाली है। फिल्म में भरपूर एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे।

VFX पर चल रहा काम

आजकल फिल्मों में वीएफएक्स की भूमिका काफी अहम बनती जा रही है। इस फिल्म में भी VFX पर बड़े लेवल पर काम चल रहा है। मेकर्स किसी भी चीज की कमी नहीं रखना चाहते इसलिए पोस्ट प्रोडक्शन में समय दिया जा रहा है। दूसरा हिस्सा पहले से बड़ा होने वाला है। वहीं कमल हासन के किरादार यास्किन और अमिताभ बच्चन के किरदार अश्वत्थामा को ओर भी मजबूती के साथ पेश किया जाएगा। कम स्क्रीन टाइम होने के बावजूद भी इन किरदारों ने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया है और जिज्ञासा भी पैदा की है।

ये कलाकार आएंगे नजर

कल्कि में प्रभास को भैरव के रूप में वापसी करते हुए देखा जाएगा। अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा भी भूमिका में दिखाई देंगे। दीपिका पादुकोण को से पल्लवी ने रिप्लेस कर दिया है। उन्हें मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा जाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2027 तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद विजुअल इफेक्ट्स और पोस्ट प्रोडक्शन का काम किया जाएगा।

कब आएगी कल्कि 2

खबरों के मुताबिक इसे दिसंबर 2017 में रिलीज करने का प्लान बनाया जा रहा है। अगले साल के अप्रैल तक सारी शूटिंग कंप्लीट करने के बाद पोस्ट प्रोडक्शन का काम निपटाया जाएगा। इसके बाद ये दर्शकों के सामने पेश की जाएगी। फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews