बॉयकॉट ट्रेंड पर कंगना रनौत का बड़ा बयान, बोलीं- मैं इसे सही..

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को हाल ही में फिल्मों को लेकर चलाए जाने वाले बॉयकॉट ट्रेंड के बारे में बात करते हुए देखा गया।
Kangana Ranaut

जब भी कोई फिल्म सिनेमाघर में रिलीज होती है उसे या तो दर्शकों का सपोर्ट मिलता है या फिर विरोध शुरू हो जाता है। पिछले कुछ सालों में फिल्मों को प्रोपेगेंडा बताते हुए विरोध करने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। विरोध तो किया ही जाता है साथ ही में फिल्मों को बैन करने की मांग भी की जाने लगती है।

कभी फिल्म के किसी सीन तो कभी डायलॉग पर आपत्ति जताई जाती है। अब तनु वेड्स मनु और क्वीन जैसी शानदार फिल्मों के अभिनेत्री कंगना रनौत को इस बार में बात करते हुए देखा गया। एक्ट्रेस इसे बिल्कुल भी सही नहीं मानती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बॉयकॉट ट्रेंड को गलत बताया है।

कंगना ने किया बॉयकॉट ट्रेंड के विरोध

कंगना रनौत को एक इंटरव्यू के दौरान यह कहते हुए देखा गया कि कला कोई भी हो उससे समाज में एक संवाद होना चाहिए। मैं नहीं कहती कि फिल्मों का विरोध पूरी तरह से गलत है लेकिन उन्हें बैन कर देना या बॉयकॉट करना या पूरी तरह से खारिज करना गलत है।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि फिल्में बड़े स्तर पर चलती है दर्शक उन्हें पसंद करते हैं फिर इस तरह से उनका बहिष्कार करना या उन्हें बेकार बोल देना बहुत गलत है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं चाहूंगी कि माहौल में इतनी कड़वाहट ना रहे और मैंने इस बारे में बात भी की है।

धुरंधर पर दिया रिएक्शन

एक्ट्रेस को फिल्म धुरंधर की बात करते हुए भी देखा गया। उन्होंने कहा कल आपको कल की तरह होना चाहिए धुरंधर और मणिकर्णिका जैसी फ़िल्में राष्ट्रवाद की बातें करते हैं। दूसरी तरफ कुछ फिल्में जिंदगी के अलग पहलुओं को दिखाती है। समाज में इन दोनों पर ही चर्चा होनी चाहिए।

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले ही यह जानकारी सामने आई थी कि वह हॉलीवुड में काम करने जा रही हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि मेरे पास कुछ ऑफर आए हैं लेकिन मैं समय की उपलब्धता और उनमें अपनी दिलचस्पी को देखते हुए फैसला लूंगी। अब एक्ट्रेस किस बॉलीवुड प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती है ये आने वाले दिनों में पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews