कंगना रनौत काम न होने के कारण नहीं भर पाईं टैक्स, कही ये बात

कंगना रनौत काम न होने के कारण नहीं भर पाईं टैक्स, कही ये बात

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर उनका नाम चर्चाओं में हैं लेकिन इस बार वजह कुछ और है। उन्होने कहा है कि काम न होने के कारण वो पिछले साल का आधा टैक्स नहीं भर पाई हैं और अगर सरकार इस पेंडिंग रकम पर इंटरेस्ट चार्ज करती है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

कंगना रनौत का दावा है कि वो देश में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाली एक्ट्रेस हैं और अपनी कमाई का 45 प्रतिशत टैक्स में देती हैं। अब उन्होने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टैक्स नहीं चुका पाने का दर्द बयां किया है। उन्‍होंने केंद्र सरकार की ‘इच वन पे वन पॉलिसी’ पर एक वीडियो क्‍ल‍िप शेयर किया है और लिखा है कि “भले ही मैं सबसे ज्यादा टैक्स वाले स्लैब में आती हूं। मैं लगातार अपनी कमाई का 45 प्रतिशत टैक्स के रूप में भरती हूं, लेकिन काम न होने के कारण मैं पिछले साल का आधा टैक्स नहीं दे पाई हूं।”

मैं अपनी कमाई का लगभग 45 प्रतिशत टैक्स के रूप में देती हूं। भले ही मैं सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाली ऐक्‍ट्रेस हूं, लेकिन काम नहीं होने के कारण मैंने अभी तक अपने पिछले साल के टैक्स का आधा बकाया भुगतान नहीं किया है। मेरे जीवन में पहली बार मुझे टैक्स देने में देर हो रही है।’ कंगना ने पोस्‍ट में आगे कहा कि सरकार उनके पेंडिंग टैक्स पर ब्याज लगा रही है और उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है। उन्होने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर हमारे लिए ये मुश्किल वाला समय है लेकिन मिलकर हम समय से ज्यादा मजबूत हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews