Chandramukhi 2 से रिलीज हुआ कंगना रनौत का फर्स्ट लुक, महारानी के अवतार में आई नजर

Chandramukhi 2 leaked

Chandramukhi 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को हमेशा ही अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में देखा जाता है। कभी बॉलीवुड का कोई सितारा तो कभी कोई अन्य व्यक्ति उनके निशाने पर रहता है। एक्टिंग की बात की जाए तो कंगना इसमें जबरदस्त हैं और जब भी कोई फिल्म लेकर आती हैं, तो दर्शकों को इंप्रेस कर देती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने फैंस को सरप्राइस दिया है और उनकी फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ से फर्स्ट लुक सामने आ चुका है।

कंगना को इस फिल्म में साउथ एक्टर राघव लॉरेंस के साथ देखा जाने वाला है। जिनका पहला लुक कुछ समय पहले रिवील कर दिया गया था। अब एक्ट्रेस का अवतार भी सामने आ गया है जिसे वह शाही अंदाज में नजर आ रही हैं।

कंगना ने शेयर किया फर्स्ट लुक

कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसमें उन्हें महारानी के अवतार में देखा जा सकता है। भारी भरकम हरे रंग की साड़ी के साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी पहनी हुई है और उनकी खूबसूरती देखने लायक है। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा सुंदरता और मुद्रा हमारा ध्यान खींच लेती है। देखिए ‘चंद्रमुखी 2’ से कंगना रनौत का प्रभावशील ईर्ष्या से भरा और भव्य पहला लुक। एक्ट्रेस ने यह भी बताया है की फिल्म गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज की जाने वाली है।

View this post on Instagram

फैंस को आया पसंद

एक्टर ने जैसे ही सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट शेयर किया लोगों ने उनकी तारीफों के पूल बांधना शुरू कर दिए। महारानी अवतार में एक्ट्रेस को देखकर फैंस काफी खुश दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा इस रोल के साथ वह पूरा न्याय करेंगी, तो दूसरी ने उन्हें देवी का टैग दे दिया। इसके अलावा लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आ चुकी है चंद्रमुखी

बता दें कि कंगना कि यह फिल्म साल 2005 में आई ‘चंद्रमुखी’ का सीक्वल है। पहले हिस्से में रजनीकांत और ज्योतिका को मुख्य भूमिका में देखा गया था। पी वासु के निर्देशन में बनाए गए सीक्वल में कंगना और राघव लॉरेंस दिखाई देंगे। यह फिल्म पांच भाषाओं में सिनेमाघरों में दर्शकों के मनोरंजन के लिए रिलीज की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews