अमिताभ बच्चन पर भड़की Kangana Ranaut ने मारा तंज, कहा- “बॉलीवुड माफिया गैंग्स”

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut : बॉलीवुड एक्ट्रेस और पंगा क्वीन कंगना रनौत आए दिन मीडिया की सुर्ख़ियों में बनी रहती है। दरअसल, इस बार अभिनेत्री ने सीधे इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन से ही पंगा ले लिया है। बता दें कि कंगना ने ट्वीट के माध्यम से बिग बी पर अपने शब्दों के बयान चलाए हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘जब मैं इमरजेंसी रिलीज के लिए डेट की तलाश कर रही थी तो मैंने देखा कि इस साल मूवी कैलेंडर काफी फ्री है, शायद हिंदी इंडस्ट्री को मिल रहे झटकों की वजह से, मेरे पोस्ट प्रोडक्शन टाइमलाइन के आधार पर मैंने 20 अक्टूबर को लॉक कर दिया।’

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 22, 2023

ट्वीट में कहे ये शब्द

वहीं, एक अन्य ट्वीट में अभीनेत्री ने लिखा कि, “20 अक्टूबर को अपनी फिल्म की घोषणा की, पूरा अक्टूबर फ्री है इसलिए नवंबर, दिसंबर और सितंबर भी है लेकिन आज श्री अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ ने 20 अक्टूबर को अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म की घोषणा की, हा हा लगता है पैनिक मीटिंग हो रही है बॉलीवुड माफिया गैंग्स में।”

इंमरजेंसी को बनी चर्चा में

बता दें कि हाल ही कंगना ने इस बात को साफ कर दिया था कि वो बहुत जल्द ही अपनी फिल्म इंमरजेंसी की रिलीज डेट का खुलासा करेंगी। इस फिल्म की बात करें तो इसमें कंगना ने इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया है। जिसमें देश में लगे आपातकाल के बारे में विस्तार से फिल्म के माध्यम से नई पीढ़ी को बताने की कोशिश की गई है। इस फिल्म में उनके साथ अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपडे जैसे बड़े- बड़े स्टार नजर आएंगे। फिलहाल, इस फिल्म की रिलीज डेट अभी जारी नहीं की गई है।

मीडिया की सुर्खियों में बनी अभीनेत्री

इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रीय है। आए दिन सोशल मीडिया पर वह कुछ ना कुछ शेयर करती ही रहती है। वैसे तो कंगना फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खुबसुरत अदाकारों में शुमार हैं जो कि आज भी करोड़ों युवा दिलों की धड़कन हैं। जिन्हें देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से उनका इंतजार करते हैं। हालांकि, कंगना आएदिन इंडस्ट्री में किसी से भी पंगा लेने वाली अभीनेत्री मानी जाती हैं। चाहे वो सुशांत सिंह राजपुत का मामला हो या फिर मी टू का मामला हो। गलत, अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाली में एक हैं और आज एक बार फिर वो मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews