2024 में पॉलिटिकल डेब्यू करेंगी कंगना रनौत, पिता ने दी चुनाव लड़ने की जानकारी

Kangana Ranaut political debut

Kangana Ranaut Political Debut: कंगना रनौत की गिनती बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस में होती है। वह ऐसी अदाकारा हैं जिन्हें हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए देखा जाता है। कई बार अपने बेबाक बयानों के चलते वह मुसीबत में भी पड़ जाती हैं। लंबे समय से यह चर्चा चल रही है कि कंगना जल्द ही राजनीति में एंट्री लेने वाली हैं। हालांकि, बीच में एक्ट्रेस ने खुद इन अटकलों पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विराम लगाते हुए यह बोल दिया था कि फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं है।

अब एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है और यह खबर सामने आ रही है कि कंगना लोकसभा चुनाव में लड़ते हुए दिखाई देंगी। यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि कंगना के इलेक्शन लड़ने की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद उनके पिता ने दी है।

क्या बोले पिता

एक्ट्रेस के पिता अमरदीप रनौत ने एक पोर्टल को यह जानकारी दी है कि कंगना बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली हैं। यह चुनाव वह किस सीट से लड़ेंगी फिलहाल इस बात का फैसला नहीं किया गया है और यह सब कुछ पार्टी पर डिपेंड करता है। उन्होंने यह भी बताया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कंगना की बैठक हुई है। अब यह जानकारी सामने आने के बाद एक्ट्रेस के चुनाव लड़ने की खबरें तेजी से चल रही है।

कहां से लड़ेंगी कंगना

कंगना को अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए देखा जाता है। वह सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर करती हैं उससे यही लगता है कि वह चुनाव लड़ने वाली है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में आरएसएस का कार्यक्रम रखा गया था वहां पर भी एक्ट्रेस को देखा गया था। सोशल मीडिया रिपोर्ट्स और मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि वह मंडी या फिर चंडीगढ़ से चुनाव में उतर सकती हैं। हालांकि, अब तक इस बारे में कंफर्मेशन सामने नहीं आया है।

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2023 उनके लिए बिल्कुल भी अच्छा साबित नहीं हुआ है। आखिरी बार उन्हें एरियल एक्शन फिल्म ‘तेजस’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल भी कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके पहले भी उनकी जो फिल्में आई थी वह दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। अब वह जल्दी इमरजेंसी में इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली है और इस फिल्म का डायरेक्शन खुद कंगना ने ही किया है। पहले इसे नवंबर 2023 में रिलीज किया जाने वाला था लेकिन अब यह 2024 में रिलीज होगी। इस फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और दिवंगत कलाकार सतीश कौशिक नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews