‘इमरजेंसी’ विवादों के बीच Kangana Ranaut ने बेचा 32 करोड़ का बंगला, इतने का हुआ मुनाफा

‘इमरजेंसी’ विवादों के बीच, कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने मुंबई के बांद्रा में स्थित 32 करोड़ रुपये का बंगला बेच दिया है। यह बंगला पहले उनके प्रोडक्शन हाउस, मणिकर्णिका फिल्म्स के ऑफिस के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत इन दिनों सुर्खियों में है। वैसे कंगना रनौत का सुर्खियों में रहना कोई नई बात नहीं है। आए दिन वह किसी न किसी वजह से चर्चाओं में घिरी रहती हैं। बीते कुछ दिनों से वह अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर भारी विवादों में फंसी हुई है।

इस फिल्म को लेकर सिख समुदाय का विरोध जारी है। इस विवाद के चलते फिल्म की रिलीज डेट को टालना पड़ा जो की 6 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली थी। फिल्म ‘इमरजेंसी’ के विवाद के बीच अब एक नई खबर सामने आई है। दरअसल, कंगना ने अपना पाली हिल वाला बंगला बेच दिया है।

12 करोड़ का मुनाफा

मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित उनका यह बंगला 32 करोड़ का था। इस प्रॉपर्टी की बिक्री में कंगना को अच्छा खासा मुनाफा हुआ है। आपको बता दें, इस प्रॉपर्टी को कंगना ने सितंबर 2017 में 20 करोड़ में खरीदा था, और अब इसे 32 करोड रुपए में बेचा गया है, जिससे कंगना को 12 करोड रुपए का मुनाफा हुआ है। पाली हिल इलाके में स्थित यह बंगला कुल 3,075 वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैला था, जिसमें 565 वर्ग फुट का पार्किंग एरिया भी शामिल था।

2017 में 20 करोड़ में खरीदा था

इस बात की पुष्टि रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स से हुई है कि कंगना रनौत ने अपने बांद्रा स्थित बंगले को 32 करोड रुपए में बेचा हैं, आपको बता दें यह एक कंट्रोवर्शियल प्रॉपर्टी थी। इस बंगले का उपयोग उनके प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स के ऑफिस के रूप में किया जा रहा था। कंगना ने इस प्रॉपर्टी को जिसे बेचा है, वह कमलिनी होल्डिंग्स की साझेदारी श्वेता बथीजा है जो कोयंबटूर तमिलनाडु में निवास करती है।

अब कब रिलीज होगी ‘Emergency’

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ काफी समय से विवादों में घिरी हुई है। पहले यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी हालांकि विवादों के चलते इसे टाल दिया गया है, अब तक फिल्म की नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को UA सर्टिफिकेट देने का निर्णय लिया है, इस फिल्म में तीन कट और 10 बदलाव करने की आवश्यकता बताई गई है। अब देखना यह होगा की फिल्म में क्या-क्या बदलाव किए जाते हैं और इसे कब तक रिलीज किया जाता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews