Kangana Ranaut Video: एक्ट्रेस को देवी मान फैन ने उतारी आरती, वायरल वीडियो पर लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

Kangana Ranaut Video

Kangana Ranaut Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इंडस्ट्री की एक ऐसी अदाकारा है जो हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो बात चाहे अच्छी कहे या बुरी चर्चा में आ ही जाती हैं। अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहने वाली ये एक्ट्रेस फिलहाल अपनी एक फैन की दीवानगी की वजह से लाइमलाइट में हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस की आरती उतारी जा रही है।

यहां देखें Kangana Ranaut Video

कंगना रनौत की एक बहुत ही जबरदस्त फैन ने उन्हें ट्विटर पर बर्थडे विश किया था। इस लड़की ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें दीवार पर एक्ट्रेस की तस्वीर लगी हुई दिखाई दे रही थी और वह उसके आगे खड़ी होकर आरती उतार रही थी। आरती उतारते हुए वह कहती है हैप्पी बर्थडे टू यू, हैप्पी बर्थडे भगवान आपका भला करे। ये वीडियो जैसे ही सामने आया तुरंत ही वायरल होने लग गया और लोगों ने इस पर तरह तरह के कमेंट करना शुरू कर दिए।

कंगना रनौत ने भी किया रिएक्ट

इस वीडियो के वायरल होने की सबसे ज्यादा खास बात यह रही कि खुद कंगना ने भी इस पर रिएक्ट करते हुए अपनी फैन का शुक्रिया अदा किया है। 9 सेकंड के इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं और कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने एक्ट्रेस की आरती उतारने पर फैन का मजाक बनाया है। वहीं कुछ लोग उन्हें अपनी पसंदीदा कलाकार बताते हुए दिखाई दे रहे हैं।

लोगों ने बनाया मजाक

वीडियो पर रिएक्शन आने का सिलसिला लगातार जारी है और एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा जब तक इस दुनिया में सिनेमा है। दूसरे यूजर ने लिखा मुझे उम्मीद है कि आपने इस तरह अपने माता-पिता की भी पूजा की होगी। एक अन्य ने कहा कि मुझे भी उनसे बहुत प्यार है लेकिन यह सब क्या हो रहा है।

वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें फैन का यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है और वह भी अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को बर्थडे विश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे बहुत क्यूट बताया है और एक्ट्रेस की तारीफ की है। 23 मार्च को कंगना का जन्मदिन था लेकिन उनकी फैन का यह वीडियो अब भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews