थिएटर्स के बाद OTT पर जलवा बिखेरेगी कन्नप्पा, जानें कब होगी रिलीज

तेलुगू सिनेमा की मच अवेटेड फिल्म कन्नप्पा दर्शकों के लिए सिनेमाघर में रिलीज कर दी गई है। अब इसके OTT पर रिलीज होने की चर्चा हर जगह चल रही है।
Kannappa

तेलुगू सिनेमा के पुराने एक्शन थ्रिलर ‘कन्नप्पा’ का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। यह इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि फिल्म आज सिनेमाघर में रिलीज कर दी गई है। आजकल जैसे ही बड़े पर्दे पर फिल्में रिलीज होती है। दर्शक यह जान लेना चाहते हैं कि इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर कब रिलीज किया जाएगा।

इस शानदार एक्शन फिल्म को लेकर भी फैंस के बीच ऐसे ही उत्सुकता देखने को मिल रही है। इसी बीच विष्णु मंचू ने ओटीटी पर इसके आने को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। बता दें कि इस फिल्म में विष्णु मंचू, प्रभास अक्षय कुमार और मोहनलाल जैसे बड़े सितारे अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

कन्नप्पा की ओटीटी रिलीज पर अपडेट

फिल्म की जो कहानी है उसे देखते हुए कहा जा रहा है कि यह सिनेमाघर में धमाल मचाने वाली है। हालांकि थिएटर के बाद यह ओटीटी पर कब दस्तक देगी यह सवाल हर जगह घूम रहा है। इसे लेकर विष्णु ने जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि अभी इसके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का कोई प्रेशर नहीं है। 10 हफ्ते के बाद ही इसे किसी प्लेटफार्म पर उतारा जाएगा।

OTT पर कब आएगी फिल्म Kannappa

विष्णु ने कहा कि “मेरे पास बहुत आजादी है और 10 हफ्ते से पहले फिल्म ओटीटी पर नहीं आएगी। यही मेरी डील है और भगवान की कृपा से मुझ पर रिलीज का किसी भी तरह का दबाव नहीं है। मेरा उद्देश्य दर्शकों तक बेहतरीन कंटेंट पहुंचाना है।” एक्टर की इस बात से यह जाहिर है की फिल्म को अगस्त के आखिरी हफ्ते या सितंबर के पहले हफ्ते में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। इसके पहले यह बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है ये देखने वाली बात है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews