Hindi News

Kantara Chapter 1 के हाथ लगी एक ओर सफलता, राष्ट्रपति भवन में होगी फिल्म की स्क्रीनिंग

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
ऋषभ शेट्टी ने अपनी फिल्म कांतारा चैप्टर 1 से दर्शकों के बीच धूम मचा दी है। अब इस फिल्म से एक और सफलता जुड़ गई है क्योंकि राष्ट्रपति भवन में इसकी स्क्रीनिंग रखी गई है।
Kantara Chapter 1 के हाथ लगी एक ओर सफलता, राष्ट्रपति भवन में होगी फिल्म की स्क्रीनिंग

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। कन्नड़ सुपरस्टार की इस फिल्म ने दर्शकों को काफी समय से एक्साइटेड कर रखा था। जब यह रिलीज हुई तब उसकी कहानी में लोगों को काफी इंप्रेस किया और कमाई के मामले में यह लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है।

इस शानदार थ्रिलर की हर कोई तारीफ कर रहा है और 3 दिन के अंदर इसने कमाई का जबरदस्त धमाका किया है। शानदार कहानी, जबरदस्त सीन और धांसू कमाई के अलावा अब इस फिल्म के नाम एक और सफलता जुड़ गई है। दरअसल राष्ट्रपति भवन में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग की जाने वाली है। इस स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म की स्टार कास्ट भी मौजूद रहेगी।

राष्ट्रपति भवन में Kantara Chapter 1 की स्क्रीनिंग

किसी भी फिल्म के लिए राष्ट्रपति भवन में स्क्रीनिंग होना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 अक्टूबर यानी आज ही के दिन इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है। इस दौरान ऋषभ शेट्टी के साथ फिल्म के लीड एक्ट्रेस रुक्मणी वसंत भी मौजूद रहेंगी। कमर्शियल तौर पर वैसे भी यह मूवी काफी सक्सेसफुल साबित हो रही है और राष्ट्रपति भवन में इसकी स्क्रीनिंग होना इसकी सफलता का डंका बजाने का काम करेगी।

कितनी हुई है कमाई

कांतारा चैप्टर वन को दुनिया भर के सिनेमाघर में रिलीज किया गया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के केवल तीन दिनों के भीतर उसने 160 करोड़ का ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये आंकड़ा 230 करोड रुपए को पार कर चुका है। कहानी की वजह से वैसे भी यह फिल्म लोगों की फेवरेट बन चुकी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी होगा आयोजन

राष्ट्रपति भवन में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग तो रखी गई है। लेकिन इसके बाद ऋषभ शेट्टी अपनी फिल्म की सफलता पर बात करने के लिए राजधानी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं। इस दौरान में मीडिया से बातचीत करेंगे और उनके सवालों का जवाब देंगे। यहां एक्टर को फिल्म के बारे में विस्तार से बातें करते हुए देखा जाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews