
ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। जब से लोगों ने इस फिल्म का पहला हिस्सा देखा है उसके बाद से इसके अगले हिस्से को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। कांतारा चैप्टर 1 (Kantara chapter 1) को लेकर फैंस के बीच अच्छा खासा बज बना हुआ है। ऋषभ फिलहाल फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं और इसी बीच एक नई अपडेट सामने आई है।
दर्शकों को यह तो पता था कि ऋषभ उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर एंटरटेन करने वाले हैं लेकिन एक्ट्रेस को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। अब फिल्म को अपनी एक्ट्रेस मिल चुकी है। जानकारी के मुताबिक रुक्मिणी वसंत को टीम में शामिल किया गया है। उनका पहला लुक भी सामने आ गया है।
Kantara Chapter 1 की एक्ट्रेस फाइनल
आज वरलक्ष्मी का शुभ पर्व है और इस मौके पर रुक्मिणी वसंत के किरदार कनकवती का पहला लुक होंबले फिल्म मेकर्स ने जारी कर दिया है। दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। एक्ट्रेस का लुक सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।
कैसा होगा एक्ट्रेस का किरदार
पोस्टर में एक्ट्रेस को लाल रंग की साड़ी में हैवी ज्वेलरी पहने हुए देखा जा सकता है। उनका यह लुक काफी शानदार लग रहा है। वो एक महल के अंदर खड़ी होकर मुस्कुरा रही है। मेकर्स के मुताबिक एक्ट्रेस कनकवती की भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। यह पोस्ट ऋषभ शेट्टी ने शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने लिखा “कांतारा चैप्टर 1 की दुनिया से रुकमणी को कनकवति के रूप में पेश कर रहे हैं। कांतारा चैप्टर 1 देखें सिनेमाघर में 2 अक्टूबर को।”
#ಕಾಂತಾರ Chapter-1 ಕನಕವತಿಯ ಪರಿಚಯ ನಿಮ್ಮ ಮುಂದೆ…
Introducing @rukminitweets as ‘KANAKAVATHI’ from the world of #KantaraChapter1.In Cinemas #KantaraChapter1onOct2 🔥#Kantara @hombalefilms @KantaraFilm @shetty_rishab @VKiragandur @ChaluveG #ArvindKashyap @AJANEESHB… pic.twitter.com/irB9Lg4Qk7
— Rishab Shetty (@shetty_rishab) August 8, 2025
ऋषभ शेट्टी फिर दिखाएंगे कमाल
बता दें कि कांतारा चैप्टर 1 को ऋषभ शेट्टी ने ही लिखा और डायरेक्ट किया है। इसके अलावा वह फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर भी दिखाई देने वाले हैं। ये 2022 की ब्लॉकबस्टर कांतारा का प्रीक्वल है, जिसमें कहानी को नए लेवल पर ले जाया जाएगा। जब यह फिल्म आई थी तो इसने दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म से ऋषभ शेट्टी का लुक पहले ही सामने आ चुका है।
बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट
फिल्म की एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन को लेकर इसे एक बड़ा स्टेप माना जा रहा है। इसी कहानी की बात करें तो यह भारतीय संस्कृति से जुड़ी एक भावनात्मक कहानी है जो दर्शकों को अलग-अलग अनुभव देने का काम करेगी। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अरविंद एस कश्यप ने संभाली है और संगीत बी अजनीश लोकनाथ का है। इसे गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है। दुनिया भर के सिनेमाघरों में यह फिल्म तेलुगु, कन्नड़, हिंदी, मलयालम, तमिल, बंगाली और इंग्लिश में रिलीज होगी।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

