
ऋषभ शेट्टी की आने वाली फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह इस साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस देश भर में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी पैन इंडिया फिल्म के रूप में देखा जा रहा है। अब इस फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
कांतारा चैप्टर 1 की जब से घोषणा हुई है तब से किसने किसी बात को लेकर यह सुर्खियों में बनी हुई है। दर्शकों का एक्साइटमेंट लेवल काफी हाई है। अब शानदार ट्रेलर रिलीज करते हुए इसे और भी ऊंचे लेवल पर पहुंचा दिया गया है। मेकर्स ने ट्रेलर में ज्यादा राज तो नहीं खोले हैं लेकिन रहस्य बनाकर रखे हैं।
कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर रिलीज (Kantara Chapter 1 )
मेकर्स का रिलीज किया गया ट्रेलर काफी ज्यादा शानदार दिखाई दे रहा है। फ्री कॉल के चारों ओर बने यह फिल्म फैंस की जिज्ञासा बढ़ा रही है। ट्रेलर की बात करें तो ये रहस्यों से भरा हुआ है। इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा कांतारा चैप्टर 1 होंबले फिल्म की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की टीम में रजनीश लोकनाथ म्यूजिक डायरेक्टर, अरविंद कश्यप सिनेमैटोग्राफर, प्रोडक्शन डिजाइनर विनेश शामिल हैं। इन्होंने दमदार विजुअल और भावनात्मक कहानी को अच्छी तरह से आकर दिया है।
इतने लोगों ने किया काम
फिल्म को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस फिल्म के लिए नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट के साथ एक बड़ा वॉर सीक्वेंस तैयार किया गया है। इसमें 500 से ज्यादा ट्रेंड फाइटर और 3000 लोग शामिल हैं। इसे 25 एकड़ में पहले पूरे शहर में उबड़ खाबड़ इलाके में 50 दिनों में फिल्माया गया था। भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़े सीक्वेंस में से एक है।
कब होगी रिलीज
अगर आप भी इस शानदार फिल्म का इंतजार कर रहे हैं तो दुनिया भर में इसे हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, बंगाली, अंग्रेजी और मलयालम में रिलीज किया जाने वाला है। यह 2 अक्टूबर को अलग-अलग क्षेत्र के दर्शकों तक पहुंचेगी। इस फिल्म के साथ होंबले फिल्म भारतीय सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगा है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

