Zwigato Trailer Release: रिलीज हुआ Kapil Sharma की फिल्म ज्विगाटो का ट्रेलर, दमदार एक्टिंग और डायलॉग्स ने जीता फैंस का दिल

Zwigato

Zwigato Trailer Release Video: कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा को इन दिनों एक के बाद एक नए प्रोजेक्ट में काम करते हुए देखा जा रहा है। उनकी फिल्म ज्विगाटो को लेकर काफी समय से चर्चा की जा रही है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने की जानकारी दी थी। इसके बाद से दर्शकों को बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार था जो अब खत्म हो चुका है।

यहां देखें Zwigato Trailer Release

आज कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो का ट्रेलर दर्शकों के लिए रिलीज कर दिया गया है जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और हर जगह इसी बारे में चर्चा की जा रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

कॉमेडियन ट्रेलर वीडियो में बहुत ही अलग अवतार में नजर आ रहे हैं और एक डिलीवरी बॉय के किरदार को उन्होंने बड़ी शिद्दत के साथ निभाया है।

आते ही छाया ज्विगाटो का ट्रेलर

कपिल शर्मा इस फिल्म में लीड रोल में नजर आ रहे हैं और उनके लुक ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। इस फिल्म में वह किसी डेशिंग और स्मार्ट माचो मैन की भूमिका में नहीं हैं बल्कि एक डिलीवरी बॉय के किरदार में हैं जो दर्शकों के दिल को छू रहा है।

एक्टर के लुक के अलावा जो सीन और डायलॉग्स ट्रेलर में दिखाए गए हैं, वह बहुत ही दमदार है और किसी को भी इमोशनल करने के लिए काफी है। जब आप यह ट्रेलर देखेंगे तो निश्चित तौर पर कहीं ना कहीं भावुक हो जाएंगे क्योंकि कपिल ने इस किरदार को अपनी एक्टिंग के जरिए दर्शकों के दिल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की है। ज्विगाटो 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है और ट्रेलर सामने आने के बाद कपिल के फैंस अब इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इसके पहले भी उन्हें फिल्मों में काम करते हुए देखा जा चुका है। कपिल की पहली फिल्म किस किसको प्यार करूं थी जो साल 2015 में आई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट भी साबित हुई थी। इसके बाद उन्हें 2017 में फिरंगी में देखा गया था जिसका जादू दर्शकों पर नहीं चला था। अब ऐसे में उनकी नई फिल्म क्या कमाल दिखाती है यह देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews