पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच बुरा फंसे Kapil Sharma, वायरल हुआ मजेदार वीडियो

पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच बुरा फंसे Kapil Sharma, वायरल हुआ मजेदार वीडियो

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) हमेशा ही अपने शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हर वीकेंड फैंस को नए एपिसोड के आने का बेसब्री से इंतजार रहता है। कपिल शर्मा और उनकी पूरी टीम भी दर्शकों को लोटपोट करने के लिए कुछ ना कुछ नया लेकर आती है। कॉमेडी के साथ शो में हर त्योहार को सेलिब्रेट भी किया जाता है। करवा चौथ का सेलिब्रेशन भी शो में दिखाई देने वाला है। हैरानी की बात तो यह है कि कपिल के लिए एक नहीं बल्कि 2 लोगों ने व्रत रखा है। अगले एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वीडियो में देखा जा सकता है कि शो में कपिल की बीवी का किरदार निभा रही सुमोना चक्रवर्ती और उनकी गर्लफ्रेंड का किरदार निभा रही सृष्टि रोड़े दोनों ने ही करवा चौथ का व्रत रखा है। कपिल दोनों के बीच फंस जाते हैं। कभी वह सुमोना की तरफ भागते हैं तो कभी सृष्टि की तरफ दौड़ लगाते हैं। इस दौरान अचानक ही सुमोना बेहोश हो जाती हैं और यह देख कर कपिल के होश उड़ जाते हैं।

Must Read- हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, 8 दिसंबर को घोषित होगा परिणाम

यह प्रोमो वीडियो बहुत ही शानदार है और इसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाला एपिसोड दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाला है। प्रोमो वीडियो को सोनी चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। प्रोमो में दिखाए गए सीन ने दर्शकों की एक्साइटमेंट भी बढ़ा दी है। अब यह पूरा एपिसोड कितना मजेदार होगा यह तो इसके टेलीकास्ट के बाद ही पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews