जल्द ही आयेगी कपिल शर्मा की नई फिल्म , जल्द होगी शूटिंग शुरू

जल्द ही आयेगी कपिल शर्मा की नई फिल्म , जल्द होगी  शूटिंग शुरू

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। भारत के प्रसिद्ध कॉमेडियन अब नई फिल्म में दिखने वाले हैं । ” किस किसको प्यार करूं”  और “फिरंगी” फिल्म के बाद एक नई फिल्म में काम करने की घोषणा कर चुके हैं।  नंदिता दास के साथ मिलकर वह अपनी नई फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं।  अब तक फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया है , सूत्रों के मुताबिक फिल्म में कपिल शर्मा एक फूड डिलीवरी राइडर का किरदार निभाते नजर आएंगे।

यह भी पढ़े … शुरू हो चुकी है “दृश्यम-2” की शूटिंग, विजय और उसका परिवार करेगा फिर से लोगों का मनोरंजन

अपनी टीम के साथ अपनी टीम के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए , कपिल शर्मा ने कैप्शन में लिखा कि, “योर ऑर्डर प्लेस्ड अप्लॉज एंटरटेनमेंट और नंदिता दास इनिशिएटिव्स साल के सबसे रोमांचक सहयोग को पेश करने के लिए रोमांचित हैं। लेखक-निर्देशक-निर्माता नंदिता दास ने कपिल शर्मा के साथ एक फूड डिलीवरी राइडर के पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में टीम बनाई। कपिल के साथ शाहाना गोस्वामी फीमेल लीड के तौर पर जुड़ेंगी। जल्द ही फिल्मांकन! आपका आशीर्वाद चाहिए।”

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

शर्मा ने एक बार फिर डायरेक्ट -राइटर-  प्रोड्यूसर नंदिता दास के साथ अपनी आने वाली फिल्म में काम करने के लिए हाथ मिलाया है । बता दें कि इस फिल्म में कपिल शर्मा का किरदार उनकी पहले की फिल्मों से हटकर होगा।  फिल्म में वह फूड डिलीवरी राइडर का किरदार निभाते नजर आएंगे । तो वही अभिनेत्री शहाना गोस्वामी उनके साथ नजर आएंगी, जो कपिल शर्मा की पत्नी की भूमिका निभाएंगी । इस महीने के अंत में उड़ीसा के भुनेश्वर में फिल्म की शूटिंग शुरू होने की संभावनाएं हैं

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews