Karan Drisha Reception: करण-द्रिशा के वेडिंग रिसेप्शन में सजा सितारों का मेला, इस अंदाज में नजर आए स्टार्स

Karan Drisha Reception

Karan Drisha Reception Photos: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल के बेटे करण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। बीती रात दोनों का वेडिंग रिसेप्शन मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में आयोजित किया गया। इस रिसेप्शन पार्टी में देओल परिवार के रिश्तेदारों के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

रिसेप्शन में न्यूली वेड्स का जलवा

रिसेप्शन पार्टी में वैसे तो कई लोगों ने शिरकत की लेकिन हर किसी का ध्यान न्यूली मैरिड कपल पर था और सभी की नजरें दोनों को देखने का इंतजार कर रही थी। जैसे ही यह दोनों मौके पर पहुंचे वहां हलचल मच गई और सभी उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे। इस दौरान करण ने ब्लैक सूट बूट पहना हुआ था और गोल्डन कलर के गाउन में नई दुल्हन बहुत खूबसूरत लग रही थी।

इस अंदाज में नजर आया देओल खानदान

रिसेप्शन पार्टी में पूरा देओल परिवार सज धज के पहुंचा। थ्री पीस में दादा धर्मेंद्र ने जहां ठाठ बाट में एंट्री ली तो बॉबी देओल भी अपनी पत्नी और बेटे के साथ शानदार अंदाज में नजर आए। इस दौरान उनके बेटे ने ब्लैक कलर का सूट और पत्नी ने गोल्डन कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी।

पापा सनी देओल भी काले रंग के सूट बूट में काफी डैशिंग दिखाई दे रहे थे और छोटे भाई राजवीर ने पिता के साथ मिलकर मीडिया कर्मियों को मिठाई भी बांटी।

ये मेहमान हुए शामिल

इस वेडिंग रिसेप्शन में इंडस्ट्री के कई लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जिसमें कई दिग्गज कलाकार भी शामिल रहे। शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा को लेने के लिए धर्मेंद्र खुद पहुंचे और गले लगाकर उनका स्वागत किया।

चर्चित खलनायक प्रेम चोपड़ा को भी अपनी पत्नी के साथ पार्टी में मौजूदगी दर्ज कराते हुए देखा गया। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए अपने दबंग अवतार में पहुंचे और सभी का ध्यान खींच लिया। इस दौरान राज बब्बर, सुभाष घई, सुनील शेट्टी, अनुपम खेर समेत कई जाने पहचाने चेहरे पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews