Karan Drisha Wedding: 7 जन्मों के लिए करण और द्रिशा ने थामा एक दूजे का हाथ, इंटरनेट पर छाई तस्वीरें

Karan Drisha Wedding Photos

Karan Drisha Wedding Photos: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल के बेटे करण देओल पिछले कुछ दिनों से लगातार अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दो-तीन दिनों से प्री वेडिंग फंक्शन का दौर चल रहा था और आज ये कपल शादी के बंधन में बंध गया है। दोनों की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिन पर फैंस प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं।

करण और द्रिशा की शादी की तस्वीर

करण देओल के अपने दुल्हनिया को लेने जाने के कई सारे फोटो और वीडियो सामने आए थे। अब शादी के बंधन में बनने के बाद अब इनकी पहली तस्वीर सामने आ गई है, जिसमें दोनों एक साथ बहुत खूबसूरत लग रहे हैं।

खूसबूरत लगा कपल

न्यूली वेड कपल की जो तस्वीरें सामने आई है उसमें यह दोनों शादी के जोड़े में कमाल के लग रहे हैं। द्रिशा ने जहां लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है तो करण भी शेरवानी में बहुत डैशिंग लग रहे हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस को दुल्हन का लहंगा बहुत पसंद आया है और वह उनकी तारीफ करते हुए दिखाई दिए।

बराती बन पहुंचा देओल परिवार

द्रिशा और करण की शादी में पूरे देओल खानदान को शामिल होते हुए देखा गया और सभी बराती बन अपने बेटे की दुल्हनिया लेने के लिए पहुंचे। सनी देओल, धर्मेंद्र देओल, बॉबी देओल, अभय देओल समेत पूरा परिवार बराती बन पहुंचा और करण भी घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर पहुंचे। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

फैंस ने दी बधाई

करण और द्रिशा की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और कपल को बधाई देते दिखाई दे रहे हैं। लोगों को इन दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आई है और प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर सात फेरों तक जीतने भी आयोजन किए गए। उन सभी में देओल परिवार की सिंपलीसिटी ने फैंस का दिल जीत लिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews