Karan Johar Movies: आने वाले 12 महीने में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे करण जौहर, रिलीज होगी 7 फिल्में

Karan Johar Movies

Karan Johar Movies This Year: 2023 में बॉलीवुड की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। पठान ने एक के बाद एक कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और इसके बाद कम बजट में बनी अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। इसके बाद अब करण जौहर अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं और इस बार एक या दो नहीं बल्कि एक के बाद एक सात फिल्में इस साल बॉक्स ऑफिस पर लेकर आने वाले हैं।

Karan Johar Movies की लिस्ट

करण जौहर बॉलीवुड के चर्चित फिल्म मेकर है और हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। कभी वह अपने किसी बयान के चलते सुर्खियों में आते हैं, तो कभी उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती है। इस समय वह अपनी आने वाली फिल्मों के चलते चर्चा में हैं, मीडिया रिपोर्ट्स में एक के बाद एक उनकी सात फिल्में आने का दावा किया जा रहा है। आने वाले 12 महीने में वह एक से बढ़कर एक कलाकारों के साथ दर्शकों के सामने नई-नई कहानी पेश करने वाले हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इस लिस्ट में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से लेकर दिशा पाटनी, सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना की फिल्म योद्धा का नाम भी शामिल है। इसके अलावा वो राजकुमार राव और जान्हवी कपूर के साथ मिस्टर और मिसेज माही, तृप्ति डिमरी और विक्की कौशल के साथ मेरे महबूब मेरे सनम लेकर आने वाले हैं।

करण को हमेशा से ही स्टार किड को लॉन्च करने वाले फिल्म डायरेक्टर और मेकर के रूप में देखा जाता है। बताया जा रहा है कि वह सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को भी लॉन्च करने वाले हैं और वह अन्य फिल्मों पर भी काम कर रहे हैं।

ओटीटी पर आएगी ये फिल्में

बॉक्स ऑफिस के अलावा करण जौहर डिजिटल प्लेटफॉर्म यानी ओटीटी पर भी धमाल मचाते हुए दिखाई देने वाले हैं। उनकी फिल्म ए वतन मेरे वतन अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी जिसमें सारा अली खान नजर आएंगी। इसके अलावा वह अक्षय कुमार के साथ भी फिल्म बनाने वाले हैं। अब एक के बाद एक आने वाली करण जौहर की फिल्मों के बारे में जानने के बाद दर्शक काफी उत्सुक हैं। देखने वाली बात यह होगी कि यह फिल्में कैसा प्रदर्शन करती हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews