ट्रांसफॉर्मेशन की वायरल तस्वीरों पर करण जौहर ने दिया रिएक्शन, बताया कैसे घट गया वजन

बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई थी। उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने लोगों को हैरान कर दिया था। अब इस पर उन्होंने रिएक्शन दिया है।
Karan Johar

बॉलीवुड के सितारों को अपने फैशन सेंस से लेकर हेल्थ तक सब चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। सितारे जितने फिट रहते हैं दर्शकों ने उतना ही पसंद करते हैं। यही वजह है कि वह एक्सरसाइज से लेकर सख्त डाइट फॉलो करते हैं। करण जौहर (Karan Johar) भी उन्हीं सितारों में से एक हैं जो अपनी हेल्थ का बहुत ध्यान रखते हैं।

पिछले कुछ सालों में करण जौहर ने अपना वजन काफी ज्यादा घटा लिया है। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी जिसे देखकर लोग हैरान हो गए थे। तस्वीरों में फिल्म मेकर को स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना के साथ देखा जा रहा था।करण के ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर लोग हैरान हो गए थे और उन्हें लग रहा था कि उन्हें कोई बीमारी हो गई है। अब इन वायरल तस्वीरों पर करण ने रिएक्शन दिया है।

करण जौहर ने दिया रिएक्शन

करण जौहर नाम अपनी वायरल तस्वीरों पर रिएक्शन दिया है। वह हाल ही में धड़क 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि “मैं इंटरनेट देख रहा था लोगों ने मुझे मार ही दिया था। वह बोल रहे थे कि उसे क्या हो गया है, वो कौन सी बीमारी पाल रहा है। मैं यह बताना चाहता हूं कि मेरी हेल्थ बिल्कुल अच्छी है। मैं बहुत खुश हूं।”

बताई वजन कम होने की वजह

करण जौहर ने वजन कम करने का कारण बताते हुए कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में सेहत बदलने के लिए कुछ आदतें अपनाई हैं, मैं जिंदा हूं और रहूंगा। मैं बहुत साल जीना चाहता हूं, खासकर मेरे बच्चों के लिए। मेरे अंदर बहुत सी कहानी बाकी है, जिन्हें मैं दर्शकों तक पहुंचाना चाहता हूं।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण की फिल्म धड़क 2

करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘धड़क 2’ 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को उन्होंने प्रोड्यूस किया है और निर्देशन शाजिया इकबाल ने संभाला है। सिध्दांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी लीड कैरेक्टर में नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews