Karan Johar Video Viral: फिल्म मेकर करण जौहर हमेशा ही अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। वो बॉलीवुड के इकलौते ऐसे निर्माता है जो हमेशा हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखते हुए नजर आते हैं। हालांकि, दूसरी और उन्हें नेपोटिज्म किंग भी कहा जाता है क्योंकि वह बॉलीवुड सितारों के बच्चों को अपनी फिल्म में कास्ट कर डेब्यू करवाते हुए नजर आते हैं।
एक बार फिर करण सोशल मीडिया पर चर्चा में छाए हुए हैं क्योंकि उनका एक बहुत पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बारे में कुछ ऐसी बातें बोल रहे हैं जिसे सुनकर यूजर्स हैरान हो गए हैं और वीडियो पर तरह तरह के कमेंट देखे जा रहे हैं।
यहां देखें Karan Johar Video
इंटरनेट पर वायरल हो रहा है यह वीडियो साल 2016 का है जिसमें करण को एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान फिल्म ए दिल है मुश्किल की टीम के साथ देखा जा रहा है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा भी थी और करण ने उन्हीं के सामने उनसे जुड़ी एक ऐसी बात बताई जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए।
स्टेज पर करण जौहर ने बताया कि जब आदित्य चोपड़ा ने मुझसे रब ने बना दी जोड़ी के बारे में चर्चा की और अनुष्का का फोटो दिखाते हुए यह कहा कि वह इसे फिल्म में कास्ट कर रहे हैं तो तस्वीर देखकर मैंने उन्हें कहा था कि क्या तुम पागल हो रहे हो जो तुम इसे कास्ट कर रहे हो और मैंने एक्ट्रेस का करियर बर्बाद करने की पूरी योजना बना ली थी। उस समय एक और एक्ट्रेस थी जिसे मैं इस फिल्म में कास्ट करवाना चाहता था और जब यह फिल्म रिलीज हुई तो मैं इसे बेमन से देखने के लिए पहुंचा था।
बैंड बाजा बारात से बदली सोच
आगे करण ने बताया कि एक फिल्म में तो मैंने अनुष्का को बेमन से देख लिया था लेकिन जब मैंने बैंड बाजा बारात देखी तो मैं उनकी एक्टिंग का कायल हो गया और मुझे लगा कि मुझे माफी मांगनी चाहिए क्योंकि मैं बहुत गलत काम करने जा रहा था। इस तरह से मैं एक टैलेंटेड एक्ट्रेस का करियर खत्म कर देता।
आउटसाइडर हैं Anushka Sharma
सभी जानते हैं कि अनुष्का शर्मा एक आउटसाइडर हैं और बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में स्टारडम हासिल किया है।
साल 2008 में शाहरुख खान के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था जहां उनकी एक्टिंग की तारीफ की गई थी फिल्म की स्टोरी और शाहरुख खान के दो अलग-अलग किरदार ने इसे हिट कर दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस को एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करते हुए देखा गया और उनके कुछ किरदार बहुत फेमस हुए।
