डॉन 3 में हुई बिग बॉस के इस सितारे की एंट्री, निभाएंगे खलनायक का किरदार

डॉन 3 पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब आ रही खबरों में यह बताया जा रहा है कि करणवीर मेहरा की इसमें विलेन के तौर पर एंट्री हुई है।
Karanveer Mehra

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की फिल्म डॉन दशकों की कितनी फेवरेट है ये तो हम सभी जानते हैं। लंबे समय से इस बारे में खबर आ रही है कि रणवीर सिंह डॉन 3 में नजर आने वाले हैं। फरहान अख्तर ने बहुत पहले इसका ऐलान किया था। हालांकि, फिल्म के ऐलान के बाद से इसकी कास्टिंग लगातार बदलती हुई दिखाई दे रही है।

डॉन 3 को लेकर बीते दिनों जो खबर सामने आई उसके मुताबिक बीते दिन कियारा आडवाणी की जगह कृति सेनन को फिल्म में लिया गया था। वहीं अब यह जानकारी सामने आ रही है कि टेलीविजन एक्टर करणवीर मेहरा को फिल्म में एंट्री मिल चुकी है।

विक्रांत मैसी का रिप्लेसमेंट

बता दें कि अमिताभ बच्चन के बाद इस फ्रेंचाइजी में शाहरुख खान को देखा गया और अब शाहरुख खान के बाद रणवीर सिंह को यह जगह मिली है। फैंस उन्हें इस सफर में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। वही खबर आ रही थी कि विक्रांत मैसी विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं लेकिन अब फिल्म से उनका भी एग्जिट हो गया है। यही कारण है कि रिप्लेसमेंट खोजना शुरू कर दिया गया है।

करणवीर मेहरा बनेंगे विलेन (Karanveer Mehra)

कुछ समय पहले ही बताया जा रहा था कि विजय देवरकोंडा को ये रोल दिया जा सकता है लेकिन अधिकार घोषणा नहीं हुई थी। वहीं अब यह बताया जा रहा है कि करणवीर मेहरा का नाम विलेन का रोल निभाने वाले कलाकारों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। डॉन 3 में करण अपनी विलेनगिरी दिखा सकते हैं। हालांकि, अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

नजर आएंगे रणवीर और कृति

जानकारी के मुताबिक फरहान अख्तर 2026 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इसमें रणवीर सिंह और कृति सेनन नजर आने वाले हैं। वहीं करणवीर की बात करें तो उन्हें बिग बॉस 18 में देखा गया था, वह इस शो के विनर बने थे। इसके अलावा वह कुछ दूसरे प्रोजेक्ट से भी जुड़े हुए हैं। उनकी एक फिल्म भी आने वाली है जिसका दर्शक इंतजार कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews