Kareena Kapoor ने बॉयकॉट ट्रेंड पर दी तीखी प्रतिक्रिया, कही ये बात

Kareena Kapoor, bollywood

Kareena Kapoor on Boycott Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को हमेशा ही हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखते हुए देखा जाता है। हाल ही में उन्हें बॉलीवुड को लेकर चलाए जा रहे बॉयकॉट ट्रेंड पर अपने विचार रखते हुए देखा गया। कोलकाता के एक इवेंट में शामिल होने पहुंची एक्ट्रेस ने कहा कि वह इस कल्चर से बिल्कुल भी सहमति नहीं रखती हैं। एक्ट्रेस ने कहा है कि अगर ऐसा होता रहेगा तो हम लोगों का मनोरंजन कैसे करेंगे और उनकी जिंदगी में वह खुशियां कैसे लेकर आएंगे जिसकी सभी को बहुत जरूरत है। फिल्में नहीं होंगी तो लोगों का एंटरटेनमेंट भी नहीं होगा।

बॉयकॉट की मार झेल रही Pathaan

कपूर ने इस ट्रेंड के बारे में उस समय बात की है जब शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर जमकर विरोध किया जा रहा है। इस फिल्म के गाने बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण ने ऑरेंज रंग की बिकनी पहनी थी जिसे भगवा से जोड़कर जमकर कंट्रोवर्सी क्रिएट की गई। लोगों का कहना है कि यह गाना हिंदू धर्म की भावना को आहत कर रहा है। ये पहली बार नहीं है इससे पहले आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का भी जमकर विरोध किया गया था।

बॉयकॉट की भेंट चढ़ी थी Kareena Kapoor की फिल्म

लंबे समय के बाद करीना कपूर और आमिर खान लाल सिंह चड्ढा के साथ बड़े पर्दे पर वापस लौटे थे। उनकी इस फिल्म को आमिर की पत्नी किरण राव के देश में डर लगता है वाले बयान के चलते बॉयकॉट का सामना करना पड़ा था। वहीं अपने एक पुराने इंटरव्यू में करीना ने यह कहा था कि लोग खुद फिल्में देखने आते हैं किसी को फोर्स करके नहीं बुलाया जाता है फिल्में पसंद हो तो देखें, ना हो तो ना देखें उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस बयान की वजह से भी जमकर बवाल मचा था और आमिर के कुछ पुराने बयानों पर भी हंगामा किया गया था जिसके चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप रही थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews