Kareena kapoor ने तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर दिया ये रिएक्शन, कहा- ‘इस बात के लिए सैफ हैं जिम्मेदार’

The Crew

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। मंगलवार से सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान ने (kareena kapoor khan) के तीसरी बार प्रेग्ननेंट होने की खबरें वायरल हैं। हर ओर इसी की चर्चा है। लेकिन आखिर सच क्या है। इसपर अब करीना ने मजेदार रिएक्शन देते हुए अपनी बात रखी है।

दरअसल सोशल मीडिया पर उनकी लंदन वेकेशन की एक फोटो वायरल हो रही थी जिसमें उन्होने ब्लैक टी शर्ट पहनी थी और उसे देखकर लग रहा था कि वो तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। बस ये फोटो क्या सामने आई, हर जगह उनकी प्रेग्नेंसी की खबर फैल गई। इसे लेकर खूब मीम भी बने और लोगों ने उन्हें मुबारकबाद तक दे डाली। लेकिन अब करीना कपूर ने अपने अंदाज में इस बात का खंडन किया है। उन्होने एक इंस्टाग्राम पोस्ट लिखते हुए कहा कि ‘यह पास्ता और वाइन है दोस्तों…शांत हो जाओ। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं..उफ्फ़। सैफ का कहना है कि वो इस देश की आबादी में पहले ही बहुत योगदान कर चुके हैं। आनंद लीजिए लीजिए….KKK’ इस तरह अपने फनी और खिलंदड़ अंदाज में करीना ने साफ कर दिया कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews