थ्रिलर फिल्म Jaane Jaan से OTT डेब्यू करेंगी करीना कपूर, रिलीज हुआ धांसू टीजर

Kareena Kapoor OTT Debut

Kareena Kapoor OTT Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग के जरिए बड़े पर्दे पर लंबे समय तक राज किया है। आज भी उन्हें बड़ी ही खूबसूरती के साथ हर किरदार को दर्शकों के लिए पर्दे पर पेश करते हुए देखा जाता है। बड़े पर्दे के बाद अब बेबो ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। जल्द ही उन्हें नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म जाने जा में देखा जाने वाला है, जिसका धमाकेदार डीजे रिलीज हो चुका है।

सुजॉय घोष के निर्देशन में बनाई गई इस फिल्म में करीना कपूर के साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म का धमाकेदार टीजर दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। टीजर वीडियो के साथ फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट भी कर दिया गया है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली यह फिल्म एक थ्रिलर मूवी है, जिसे जापानी ऑथर की नॉवेल डिवोशन आफ सस्पेक्ट एक्स के आधार पर बनाया गया है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 21 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ देखा गया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल भी कमाल नहीं दिखा सकी। नेटफ्लिक्स पर आने वाली जाने जाना के अलावा एक्ट्रेस को द बकिंघम मडर्स और द क्रू में देखा जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews