सैफ अली खान नहीं बल्कि ये शख्स है करीना का रियल लाइफ हीरो, बोलीं- उनसे बहुत कुछ सीखा

करीना कपूर प्रोफेशनल जिंदगी के अलावा पर्सनल जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। अब उन्हें अपनी जिंदगी के रियल लाइफ हीरो के बारे में बात करते देखा गया।
Kareena Kapoor

करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी बी टाउन के सबसे फेमस कपल्स में से एक है। इनकी लव स्टोरी और बॉन्डिंग लोगों को बहुत पसंद आती है। करीना अक्सर सोशल मीडिया के जरिए सैफ के लिए अपने प्यार का इजहार करती रहती हैं।

ये कपल अक्सर अपने बिजी शेड्यूल के बीच समय निकालकर अपने दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ समय बिताता नजर आता है। अब तक फैंस को यही लगता होगा कि एक्ट्रेस के रियल लाइफ हीरो सैफ ही होंगे लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने खुद बताया है कि उनका हीरो सैफ नहीं बल्कि कोई ओर है।

करीना की जिंदगी का रियल लाइफ हीरो

करीना कपूर को हाल ही में एक मीडिया शो के दौरान इस बारे में बात करते हुए देखा गया। उन्होंने सैफ अली खान को अपना हीरो मानने से इनकार करते हुए ये बताया कि असल में उनके लिए हीरो कौन है। करीना ने कहा मेरे लिए हीरो हमेशा चेंज होते रहते हैं, स्क्रीन पर ये हमेशा बदलते रहते हैं लेकिन मेरी असल जिंदगी के एक नहीं दो हीरो हैं, वो हैं मेरे दो छोटे बच्चे और मैं नहीं चाहूंगी कि वो कभी भी चेंज ना हों, वो मेरे लिए सुपरहीरोज हैं क्योंकि बच्चे पेरेंट्स को ताकत देते है।

बच्चों से बहुत कुछ सीखा

करीना ने ये भी बताया कि उन्होंने अपने बेटों से बहुत कुछ सीखा है। एक्ट्रेस के मुताबिक सबसे पहले उन्होंने अपने पहले बेटे से मां बनना सीखा। हर औरत का सपना होता है कि एक दिन उसका बच्चा होगा लेकिन हमें यह नहीं पता होता कि जब वह होगा तब हमें क्या करना होगा। ये सारी चीजें बच्चा ही हमें सीखाता है। मेरे पहले बेटे ने 10 सालों में मुझे यह सिखाया है कि मुझे कितना सॉफ्ट और कितना स्ट्रांग होना है।

मीम पर दिया रिएक्शन

करीना कपूर को उसे वायरल वीडियो के बारे में भी बात करते हुए देखा गया जिसमें वह अपने बेटे को आंखें दिखा रही थी। उनका छोटा बेटा जेह शैतानी कर रहा था और एक्ट्रेस आंखें दिखा कर उन्हें शैतानी न करने को बोल रहीं थी। इसके बहुत सारे मीम बने जिसपर करीना ने कहा कि सारे इंडियन मॉम अपने बच्चों को आंखें दिखाती हैं, मेरी मां ने भी मुझे दिखाई मैं भी नॉर्मल मां हूं और वैसा ही कर रही हूं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews