करीना-सैफ ने धूमधाम से सेलिब्रेट की दिवाली, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

करीना-सैफ ने धूमधाम से सेलिब्रेट की दिवाली, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Kareena-Saif Diwali Celebration : 12 नवंबर को पूरे देश में दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी पति के संग दीपावली मनाई। जिसकी तस्वीरें करीना ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से शेयर की है, जिसमें वो अपने बेटे तैमूर और जेह के साथ नजर आ रही हैं। बता दें कि इससे पहले अभिनेत्री ने अपने घर में दिवाली पार्टी भी रखी थी, जिसमें कपूर खानदार सहित बड़े-बड़े अभिनेता शामिल हुए।

लिखा ये कैप्शन

बता दें कि इन तस्वीरों में सैफ अली खान ने व्हाइट कुर्ता और धोती पहन रखें हैं। वहीं, करीना कपूर इस दौरान पिंक कलर के सूट में बेहद आकर्षक लग रही हैं। उनके बच्चे भी सेम ड्रेसअप में नजर आए। जिसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “साल-दर-साल और अभी भी सही पारिवारिक तस्वीर पाने की कोशिश कर रहे हैं। हैप्पी दिवाली हमारे दिल से आपके दिल तक।”

पार्टी का हुआ आयोजन

बता दें कि करीना कपूर खान ने छोटी दिवाली के दिन शानदार पार्टी का आयोजन किया गया था। उनके पूरे परिवार की उपस्थिति ने इसे और भी खास बना दिया। जिसमें शर्मिला टैगोर, सोहा अली खान, सबा अली खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर, रणधीर कपूर, बबिता कपूर, करिश्मा कपूर पहुंचे थे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews