‘भूल भुलैया 3’ में हुई कार्तिक आर्यन की एक्स गर्लफ्रेंड की एंट्री, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Bhool Bhulaiyaa 3

Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल हो चुके कार्तिक आर्यन अब तक के अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। साल 2022 में उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था और दर्शकों ने इस पर खूब प्यार लुटाया था। फिल्म की शानदार सक्सेस को देखने के बाद इसके तीसरे हिस्से की मांग की जाने लगी थी। मेकर्स ने भी दर्शकों के उत्साह को देखते हुए इसका एक और सीक्वल लाने का ऐलान कर दिया था। अब इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।

इस एक्ट्रेस की होगी एंट्री?

‘भूल भुलैया 3’ को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। भूषण कुमार इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ना चाहते हैं। अब बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन के साथ सारा अली खान को फिल्म में कास्ट किया जाएगा। स्क्रिप्ट पर बेहतर तरीके से काम किया जा चुका है और फरवरी 2024 तक इसे फ्लोर पर ले जाया जाएगा।सभी जानते हैं कि एक समय ऐसा था जब कार्तिक और सारा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, इनका ये रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं रहा। अब बताया जा रहा है कि यह दोनों अच्छे दोस्त बन चुके हैं और प्रोफेशनल लेवल पर एक दूसरे के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग 3 महीने चलने वाली है और इस दिवाली 2024 पर सिनेमाघर में रिलीज किया जा सकता है। इस बारे में मेकर्स की तरफ से कोई ऑफशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

कार्तिक आर्यन का वर्क फ्रंट

कार्तिक आर्यन के काम की बात करें तो उनके पास ‘भूल भुलैया’ के अलावा आशिक 3, चंदू चैंपियन और कैप्टन इंडिया जैसी फिल्में भी हैं। जिसमें वह अपनी अदाकारी का जादू दिखाते नजर आने वाले हैं। इसके पहले उन्हें कियारा आडवाणी के साथ सत्य प्रेम की कथा में देखा गया था। यह फिल्म हिट तो नहीं हो सकी लेकिन दर्शकों ने इसे मिला-जुला रिस्पांस जरूर दिया। अब फैंस एक्टर को उनकी अगली फिल्मों में जलवा दिखाते हुए देखना चाहते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews