बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अनन्या पांडे के साथ अपनी फिल्म तू मेरी, मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों कलाकार जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसे क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है।
छुट्टियों को देखते हुए मेकर्स को इस बात की उम्मीद है की फिल्म शानदार कमाई कर सकती है। दूसरी तरफ कार्तिक और अनन्या फैंस को खुश करने के लिए हर तरह की ट्रिक अपनाते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में दोनों की तस्वीर और वीडियो वायरल हो रही है जिसने फैंस को खुश कर दिया है।
कार्तिक आर्यन ने जीता दिल
सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें अनन्या और कार्तिक मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए। यह दोनों अपनी फिल्म से जुड़े इवेंट के चलते जगह-जगह ट्रेवल कर रहे हैं। जैसे ही यह मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे लोगों ने इन्हें घेर लिया। इस दौरान इन दोनों सितारों को अपनी एक क्यूट बुजुर्ग फैन को टाइम देते हुए देखा गया। दरअसल, एक बुजुर्ग महिला कार्तिक और अनन्या के पास पहुंची और कहा कि उन्हें सेल्फी चाहिए। इस पर अनन्या ने कार्तिक को फोन थमाया और फिर पोज दिया और कार्तिक उनका फोटो क्लिक करते दिखाई दिए। एक्टर कई अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।
क्या ले पाएगी धुरंधर से टक्कर
बता दें कि समीर संजय विद्वान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है और एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। वैसे फिल्म के सामने धुरंधर एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। अब जालंधर की आंधी के आगे इस फिल्म का सिक्का चल पाता है या नहीं यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा।






