ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर के रोमांटिक ड्रामा में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, इस हसीना संग करेंगे रोमांस

बॉलीवुड के चर्चित हीरो कार्तिक आर्यन बहुत जल्द छावा डायरेक्टर लक्ष्मण कर साथ एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा करने जा रहे हैं। इसमें उनके साथ कृति सेनन नजर आ सकती हैं।
Kartik Aaryan

कार्तिक आर्यन की गिनती बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में होती है। अपने अब तक के फिल्मी करियर में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन असली पहचान उन्हें हॉरर फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ से मिली है। इस जॉनर की फिल्म से धमाल मचाने के बाद अब वह रोमांटिक फिल्म में काम करने की तैयारी कर रहे हैं।

कुछ दिनों से कार्तिक आर्यन के ‘आशिक 3’ में नजर आने की चर्चा की जा रही थी लेकिन अब यह नहीं बल्कि अनुराग बसु के साथ उन्हें एक रोमांटिक फिल्म में काम करते हुए देखा जाने वाला है। इतना ही नहीं इसी बीच उन्हें एक ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर की फिल्म भी मिल गई है। वो जिस डायरेक्टर के साथ काम करने जा रहे हैं उसने इसी साल फिल्म ‘छावा’ से 600 करोड़ की कमाई की है। ये निर्देशक कोई और नहीं लक्ष्मण उतेकर है।

कार्तिक आर्यन को मिली फिल्म (Kartik Aaryan)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लक्ष्मण फिलहाल अपनी फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। इस बार उनका यह रोमांटिक ड्रामा गहरी कहानी के साथ पेश किया जाएगा। दरअसल ये एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा होगा जिसमें कार्तिक आर्यन और कृति को साथ देखा जाने वाला है। इसके पहले इन दोनों को ‘लुका छुपी’ में देखा गया था और इनकी जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आई थी। अब एक बार फिर दर्शक इन्हें देखने के लिए उत्साहित है।

आ सकता है डेट का इश्यू

कार्तिक और कृति वैसे तो एक दूसरे के साथ काम करने के लिए तैयार है लेकिन फिलहाल दोनों के पास कई सारे प्रोजेक्ट हैं। यही वजह है कि शायद शूटिंग डेट्स में प्रॉब्लम हो सकती है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल फिल्म पर काम शुरू कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि अगस्त के बाद इसका आखिरी ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा और फिर फैसला लिया जाएगा कि क्या करना है। बता दें कि ‘लुका छुपी’ के अलावा कृति लक्ष्मण की फिल्म ‘मिमी’ भी कर चुकी हैं, जो नेशनल अवॉर्ड से नवाजी गई।

कलाकारों का वर्क फ्रंट

फिलहाल इन दोनों कलाकारों के वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक अनुराग बसु की फिल्म में श्रीलीला के साथ शूटिंग में बिजी हैं। दूसरी तरफ उनके पास ‘तू मेरी, मैं तेरा’ और ‘नागजिला’ भी है। वहीं कृति शाहिद कपूर के साथ ‘तेरे इश्क में’ और रणवीर सिंह के साथ ‘डॉन 3’ में नजर आ सकती हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews