‘भूल भुलैया 3’ की स्क्रिप्ट हुई तैयार, एक बार फिर हॉरर कॉमेडी से धमाल मचाएंगे कार्तिक आर्यन

Bhool Bhulaiyaa 3

Bhool Bhulaiyaa 3: पिछले साल एक शानदार नजारा देखने को मिला था। जब बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारों की फिल्में थिएटर तक दर्शकों को लाने के लिए संघर्ष कर रही थी। उस समय कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म की शानदार सफलता के बाद ही इसके अगले हिस्से की अनाउंसमेंट कर दी गई थी। अनीस बज्मी ये फिल्म भी कार्तिक आर्यन के साथ ही बनाने वाले हैं। अब इससे जुड़ी एक अपडेट सामने आई है।

पूरी हुई स्क्रिप्ट

‘भूल भुलैया 2’ के बाद ही इसके अगले हिस्से पर अनीस बज्मी ने काम शुरू कर दिया था। अब आ रही खबरों के मुताबिक पटकथा का काम पूरा हो चुका है। इस कहानी को वहीं से शुरू किया जाएगा जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी।

उत्तर भारत की कहानी

फिल्म से जुड़ी जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक यह उत्तर भारत के शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित एक कहानी होगी। जल्द ही फिल्म की टीम इसकी शूटिंग लोकेशन देखने के लिए उत्तर और मध्य भारत के कुछ शहरों में जाएगी। अनीस दिसंबर में अमेरिका जा रहे हैं और वह वहीं से टीम के साथ संपर्क में रहेंगे।

मुंबई में शूटिंग

बता दें कि जनवरी में अमेरिका से वापस आने के बाद डायरेक्टर शूटिंग के लिए चुनी जाने वाली जगह पर अंतिम निर्णय लेंगे। अगले साल मार्च तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। पहला शेड्यूल मुंबई में ही शूट किया जाएगा और उसके बाद टीम उत्तर भारत पहुंचेगी। फिल्म में एक बार फिर कार्तिक आर्यन को रूहान की भूमिका में देखने के लिए दर्शक बेताब नजर आ रहे हैं। तब्बू के भी इसका हिस्सा बनने की बात कही जा रही है। पिछली फिल्म में एक्ट्रेस ने दोहरी भूमिका निभाई थी अब इस फिल्म में वह क्या कमाल दिखाती हैं यह देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews