बिग बी के गाने पर जमकर थिरके कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे को जल्द ही रोमांटिक ड्रामा तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी में देखा जाने वाला है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह दोनों पार्टी करने निकल पड़े हैं।
Kartik ananya

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित सितारों में से एक हैं। ‘भूल भुलैया 3’ जब से रिलीज हुई है उसके बाद से ही उन्हें गायब देखा जा रहा है। वह अपनी आने वाले फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की तैयारी में बिजी चल रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक करण जौहर रिलीज कर चुके हैं और अब कार्तिक और अनन्या ने इसकी शूटिंग भी पूरी कर ली है।

दोनों कलाकार लंबे समय तक से शूटिंग में लगे हुए थे और अब काम खत्म होते ही यह पार्टी करने निकल पड़े हैं। इन दोनों के सिर पर बॉलीवुड गानों का खुमार चढ़ गया है और चुम्मा चुम्मा गाने पर यह जमकर डांस करते हुए। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

वायरल हुआ कार्तिक अनन्या का वीडियो (Kartik Ananya)

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें यह दोनों ब्लैक लुक में दिखाई दे रहे हैं। दोनों टेबल पर खड़े हैं और एक दूसरे के साथ ताल से ताल मिलाते हुए जबरदस्त तरीके से डांस कर रहे हैं। जाहिर सी बात है कि इन दोनों कलाकारों का ये अंदाज देखकर उनके साथ फिल्म में काम करने वाली टीम भी हैरान हो गई होगी कि आखिरकार इन्हें हो क्या गया है।

कब आएगी फिल्म

इस फिल्म के नाम से ही जाहिर है कि यह एक रोमांटिक ड्रामा होने वाली है। अगर आप भी कार्तिक और अनन्या की जोड़ी का बड़े पर्दे पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि यह फिल्म अगले साल वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज की जाने वाली है। दोनों कलाकार टीम के साथ फटाफट अपनी शूटिंग कंप्लीट कर चुके हैं। आप फिल्म का बचा हुआ काम पूरा होने के बाद इसे दर्शकों के बीच पेश किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews