Kartik Kiara Video: प्रमोशन के दौरान कियारा की सैंडल्स उठाते नजर आए कार्तिक, वीडियो पर आए जबरदस्त कमेंट्स

Kartik Kiara Video

Kartik Kiara Video Viral: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों कियारा आडवाणी के साथ अपनी आने वाली फिल्म सत्य प्रेम की कथा को लेकर चर्चा में हैं। दोनों जोर शोर से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं और हाल ही में इन्हें अपने गाने को प्रमोट करते हुए देखा गया।

गाने का प्रमोशन करने पहुंचे दोनों कलाकारों ने स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। इस दौरान कार्तिक आर्यन ने एक ऐसा काम किया जिसने सभी का दिल छू लिया। दरअसल परफॉर्म करने के दौरान कियारा ने अपनी सैंडल उतार दी थी और गाना खत्म होने के बाद कार्तिक ने उन्हें सैंडल उठा कर दी और सैंडल पहने में उनकी मदद करते दिखाई दिए।

कार्तिक आर्यन का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर कार्तिक के इस जेंटलमैन अंदाज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद दोनों सितारों की ऑन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आई है और वीडियो पर जमकर कमेंट देखे जा रहे हैं।

फैंस के रिएक्शन

सोशल मीडिया पर सामने आते ही यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है और फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा बहुत क्यूट है दोनों। दूसरे ने लिखा कार्तिक बिल्कुल जेंटलमैन है। एक यूजर ने यह कह दिया कि इन दोनों की केमिस्ट्री देखकर सिद्धार्थ मल्होत्रा को मिर्ची लगने वाली है। वहीं एक यूजर का सवाल था कि अब सिद्धार्थ का क्या होगा।

दूसरी बार नजर आएगी जोड़ी

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी सत्य प्रेम की कथा से पहले भूल भुलैया 2 में साथ देखे गए थे। इन दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई थी और अब एक बार फिर यह जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। समीर विद्वांस के निर्देशन में तैयार की गई यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला, शरीन मंत्री और किशोर अरोड़ा के प्रोडक्शन में बनाई गई है। ये 29जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews