
सूर्या की फिल्म करुप्पू ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई है। यह सबसे दमदार परफॉर्मेंस देने वाली फिल्म साबित हुई है। आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी यह फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से दर्शक इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। बड़े पर्दे पर धूम मचाने के बाद अब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने को तैयार है।
तेलुगू सिनेमा के दर्शकों के लिए भी इसे अलग टाइटल से रिलीज किया गया था। इसका परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहा और अब यह ऑनलाइन रिलीज की जाने वाली है। चलिए जान लेते हैं कि यह ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होने वाली है।
ओटीटी पर कहां देखें Karuppu
ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के बैनर तले बनाई गई यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी तमिल हिट बनकर उभरी है। 12 जून से इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। प्लेटफॉर्म की तरफ से सोशल मीडिया पर प्रमोशन कैंपेन के जरिए इसकी अनाउंसमेंट की गई है।
View this post on Instagram
किन भाषाओं में होगी रिलीज
फिल्म की रिलीज को लेकर जो जानकारी सामने आई है। उसके मुताबिक यह कई भाषाओं में उपलब्ध रहने वाली है। तमिल के अलावा इसे मलयालम, हिंदी और कन्नड़ में भी पेश किया जाएगा। तेलुगू में ये फिल्म वीरभद्रुडु टाइटल से रिलीज होगी।
अभी भी जारी है कमाई
फिल्म की परफॉर्मेंस की बात करें तो ये अपनी रिलीज के चौथे हफ्ते में पहुंच चुकी है। इतने दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई लगातार जारी है। सैकनिल्क के रिपोर्ट के मुताबिक 24वें दिन फिल्म का कलेक्शन 1.75 करोड़ रहा। 23 वें दिन ये कलेक्शन 1.47 करोड़ था। भारत में इसका नेट कलेक्शन 193.40 करोड़ पहुंच गया है। जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 223.54 करोड़ है। ओवरसीज मार्केट में ये फिल्म अब तक 80.60 करोड़ कमा चुकी है। फिल्म का ओवरऑल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 304.14 करोड़ पहुंच गया है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

