कैटरीना कैफ ने सूट में ढाया कहर, ट्रेडिशनल लुक में लगीं स्टनिंग, देखें Photos

कैटरीना कैफ ने सूट में ढाया कहर, ट्रेडिशनल लुक में लगीं स्टनिंग, देखें Photos

Katrina Kaif Photos : कैटरीना कैफ एक प्रमुख बॉलीवुड अभिनेत्री हैं और उन्होंने अपनी करियर में कई महत्वपूर्ण फ़िल्में की हैं। वे भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए प्रसिद्ध हैं। कैटरीना सबसे अधिक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फैशनेबल लुक की तस्वीरें साझा की हैं। जिसने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है।

देखें फोटो

सबसे पहले आप उनका ट्रेडिशनल लुक वाली तस्वीरें देखें। जिसमें वो हल्की पिंक कलर की सूट पहनी नजर आ रही हैं। बेहद ही सिंपल लूक के साथ लाइट सेड की लिपस्टिक लगाई हुईं हैं। साथ ही माथे पर काली बिंदी उनके मुखडे पर चार चांद लगा रही है। महज चंद घंटे में हजारों लोगों ने इसे लाइक कर दिया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “Kal ka दिन”।

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

इस फिल्म में आएंगी नजर

बता दें कि कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 दिवाली में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। जिसके लिए फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो कि हिंदी, तमिल और तेलगू भाषा में रिलीज की जाएगी। जिसमें सलमान खान मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। जिसका पोस्टर भी एक दिन पहले ही अभिनेत्री ने शेयर किया था। जिसे दर्शकों ने खुब प्यार दिया था।

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

स्टाइल और ग्लैमरस के लिए है फेमस

अभिनेत्री ने करियर की शुरुआत साल 2003 में फ़िल्म “बूम” से की थी, लेकिन उन्हें पहचान साल 2005 में आई फ़िल्म “मैंने प्यार क्यों किया” में सलमान ख़ान के साथ करने के बाद मिली। उनका अभिनय और खूबसूरती ने उन्हें जल्दी ही फ़िल्म इंडस्ट्री के मुख्य स्टार्डम में पहुँचाया। कैटरीना कैफ ने कई हिट फ़िल्मों में अभिनय किया है, जैसे कि “सिंघ इस किंग,” “जब तक है जान,” “धूम 3,” “जब हैरी मेट सेजल”, “राजनीति”, “अजब प्रेम की गजब कहानी” और “जागा जासूस,” आदि। वे अपने फ़िल्मों में अद्वितीय अभिनय और ग्रेसफ़ुल डांसिंग के लिए भी प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा, कैटरीना कैफ को उनके फ़िल्म कैरियर, फ़ैशन स्टाइल और ग्लैमरस प्रेसेंस के लिए भी जाना जाता है।

Katrina Kaif

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews