Katrina Kaif Pregnancy: कटरीना कैफ ने दुपट्टे से कवर किया बेबी बंप? वायरल वीडियो देख फैंस हैरान

Katrina Kaif Pregnancy

Katrina Kaif Pregnancy Rumours: कटरीना कैफ का नाम बॉलीवुड की सबसे चर्चित और खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार है। वो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं और जब से उन्होंने 2021 में विक्की कौशल के साथ शादी की है तब से यह कपल हमेशा सुर्खियों का हिस्सा रहा है। अब तक कई बार एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आ चुके हैं, जो अफवाह निकली है।

बीते दिनों एक्ट्रेस को सलमान खान की बहन अर्पिता और उनके हस्बैंड आयुष शर्मा की ईद पार्टी में देखा गया। जहां उन्हें देखने के बाद एक बार फिर उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ने लगी है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों का कहना है कि दुपट्टे और हाथ से वह अपना बेबी बंप छुपा रही हैं।

फिर चले Katrina Kaif Pregnancy Rumours

ईद पार्टी में शामिल होने के लिए कटरीना कैफ बहुत ही सुंदर सफेद रंग के ढीले-ढाले सूट में पहुंची थी। इस दौरान उनका लुक बहुत ही प्यारा लग रहा था और पैपराजी को पोज देते समय वह अपने दुपट्टे को संभाल रही थी और ज्यादातर समय उनका हाथ पेट पर था। ये देखकर कयास लगाए जाने लगे कि वह प्रेग्नेंट है और अपना बेबी बंप कवर कर रही हैं।

यूजर्स ने पूछे सवाल

कटरीना कैफ इस पार्टी में शामिल होने के लिए अकेले पहुंची थी और उनके साथ पति विक्की कौशल मौजूद नहीं थे। ऐसे में कुछ लोग अजीब सवाल करने लगे और कहने लगे कि क्या दोनों अलग हो रहे हैं? कुछ लोगों ने इसे डिवॉर्स की हिंट तक ठहरा दिया। हालांकि, ये सब महज एक चर्चा है ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है।

नजर आए ये सितारे

अर्पिता और आयुष की ईद पार्टी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे और पूरा खान परिवार भी इस दौरान मौजूद था। यहां पर आमिर खान, प्रीति जिंटा, सोनाक्षी सिन्हा, कार्तिक आर्यन, जहीर इकबाल, एम एस धोनी, उनकी वाइफ साक्षी और बेटी जीवा, मनीष पॉल, शहनाज गिल, हुमा कुरैशी जैसे सितारे दिखाई दिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews