कैटरीना कैफ ने शादी की सागिरह पर विक्की कौशल के साथ शेयर किया रोमांटिक फोटो, खास अंदाज में किया विश

कैटरीना कैफ ने शादी की सागिरह पर विक्की कौशल के साथ शेयर किया रोमांटिक फोटो, खास अंदाज में किया विश

Katrina-Vicky Wedding Anniversary : कैटरीना कैफ ने अपने करियर की शुरुआत के दौरान कई मुश्किलों का सामना किया था। उन्हें अच्छे से हिंदी बोलना नहीं आता था, जिस कारण कई बार वह ट्रोल भी हुई थी। हालांकि, उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने सफ़र को जारी रखा और आज वह एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं जो कि करोड़ों युवा दिलों की धड़कन भी है। फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं तो वहीं विकी कौशल ने भी अपने फ़िल्मी करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है। आज वह एक सफल अभिनेता की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने 9 दिसंबर को अपनी दूसरी सालगिरह मनाई। बता दें कि दोनों ने साल 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बटवारा में शादी रचाई थी।

कैट ने कैप्शन में लिखी ये बात

इस खास मौके पर कैटरीना ने अपने पति के के लिए रोमांटिक पोस्ट अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस फोटो को शेयर करते हुए कैटरीना ने कैप्शन में लिखा में लिखा, “माई”। इसके साथ ही तीन व्हाइट हार्ट भी दिया है। जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं और कैटरीना ने विक्की को गले लगाए रखा है और विक्की स्माइल कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

वहीं, विक्की भी इस मामले में पीछे ना रहे और अपनी वाइफ को इस खास अंदाज में विश करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “उड़ान और जीवन में मनोरंजन, लव यू ब्यूटीफुल! इसे आगे भी हमेशा जारी रखना”। जिस पर प्रियंका चोपड़ा, जोया अख्तर, श्वेता बच्चन सिंह सहित अन्य कई फिल्मी सितारों ने शुभकामनाएं दी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews