एक दूजे का हाथ थामे नजर आए कटरीना-विक्की, किलर पोज से जीता फैंस का दिल

Katrina Vicky

Katrina Vicky Photos: कटरीना कैफ और विक्की कौशल की गिनती बॉलीवुड के चर्चित कलाकारों में होती है। ये इंडस्ट्री के पावर कपल में शामिल है और हमेशा ही किसी ने किसी बात के चलते सुर्खियों में बने रहते है। इस वक्त यह दोनों एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं।

कपल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें यह दोनों एक दूसरे का हाथ थामे एयरपोर्ट पर एंट्री लेते दिखाई दे रहे हैं। दोनों को साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं और अपना प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं।

वायरल हुई तस्वीरें

कटरीना और विकी को अक्सर साथ में देखा जाता है। कुछ दिनों पहले इनके लंदन में वेकेशन की तस्वीरें वायरल हुई थी। इसके बाद जो नई तस्वीरें सामने आई हैं उसमें जींस टॉप पहनी कटरीना बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उनका लुक फैंस का दिल धड़का रहा है। वहीं विक्की कौशल को कूल लुक में कैप लगाए हुए देखा जा सकता है और अपनी कातिलाना स्माइल से वह सभी का दिल जीत रहे हैं।

कटरीना-विक्की ने दिए किलर पोज

कपल को एयरपोर्ट पर देखते ही पैपराजी की भीड़ ने घेर लिया और फोटो देने की रिक्वेस्ट करने लगे। इसके बाद कपल ने एक दूसरे के साथ किलर पोज दिए और इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही है। कटरीना ने अपने फेमस गाने की तरह काला चश्मा लगाया हुआ था और क्यूट स्माइल उनकी खूबसूरती को बढ़ा रही थी। एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा हुआ था और यह स्टाइल उनके लुक के साथ जच रही थी।

फैंस के रिएक्शन

कपल की तस्वीर सामने आने के बाद फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए इन्हें जोड़ी नंबर वन कहा, तो दूसरे ने उन्हें परफेक्ट कपल बताया। कोई इन्हें अपना फेवरेट कह रहा था तो कोई इन्हें हमेशा साथ रहने की दुआएं दे रहा था। कई सारे कमेंट फोटो पर देखे जा रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews