KBC 14: यदि आपका भी है सपना करोड़पति बनने का, तो ऐसे कर सकते हैं रेजिस्ट्रैशन

KBC 14: यदि आपका भी है सपना करोड़पति बनने का, तो ऐसे कर सकते हैं रेजिस्ट्रैशन

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। “कौन बनेगा करोड़पति” कई सालों से दर्शकों का पसंदीदा शो बन चुका है, अब तक इसके 13 सीजन आ चुके हैं और अब बारी है इस के 14वें सीजन (KBC 14) के शुरू होने की। जी हां अमिताभ बच्चन का शो एक बार फिर टीवी की दुनिया में शुरू होने जा रहा है, इसके लिए रजिस्ट्रेशन 9 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू भी हो चुके हैं। यदि आपका सपना है इस साल केबीसी का हिस्सा बनने का और हॉट सीट पर बैठ कर करोड़ों की रकम जीतने का तो आपके पास यह सुनहरा मौका है।

यह भी पढ़े … ICC T20 Team Ranking : बल्लेबाजों की सूची में केएल राहुल को हुआ फायदा, शीर्ष पर बाबर आजम

हाल ही में शो का प्रोमो लांच किया गया था, तब से ही सवाल पूछे जा रहे हैं और दर्शक इन सवालों के जवाब भी दे रहे हैं। 12 अप्रैल 2022 को अमिताभ बच्चन ने चौथा सवाल दर्शकों के सामने रखा है। यह सवाल था:- इंडियन इंडिपेंडेंस मूवमेंट के तहत 4 फरवरी 2022 को किस ईवेंट ने 100 साल पूरे किए और इसके लिए ऑप्शन दिए गए थे-चंपारण सत्याग्रह, जालियांवाला बाग, चोरी चौरा इंसीडेंट या फिर गांधीजी रिटर्न टू इंडिया। बता दें कि पिछले साल की तरह इस साल भी भागीदारों का सिलेक्शन ऑनलाइन होगा और 13 अप्रैल तक चौथे सवाल का जवाब देने की निर्धारित समय सीमा तय की गई है।

ऐसे करें रेजिस्ट्रैशन

“कौन बनेगा करोड़पति 14”  में भाग लेने के लिए आप Sonyliv ऐप पर एसएमएस के जरिए भी सवालों का जवाब देकर इसके हिस्सेदार बन सकते हैं। नहीं तो सबसे पहले sonyliv एप्लीकेशन को लॉन्च करें।

  • फिर KBC के लिंक को सिलेक्ट करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको पूछे गए सवालों को देना जरूरी होगा।
  • फिर आपको फिर आपको “थैंक यू फॉर कंपलीटिंग योर केबीसी रजिस्ट्रेशन” स्क्रीन पर नजर आए तो समझ जाए कि आप का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
  • रिस्ट्रिक्शन प्रोसेस खत्म होने के बाद एक रिजर्वेशन क्राइटेरिया के तहत कंटेस्टेंट को सिलेक्ट किया जाएगा और उन्हें फोन से अन्य जानकारी दी जाएगी।
  • सोनी लाइव के जरिए आपका ऑडिशन लिया जाएगा और इसमें एक जनरल नॉलेज की परीक्षा और एक वीडियो सबमिशन भी किया जाएगा।
  • सबसे आखरी में एक इंटरव्यू का शॉर्ट लिस्ट तैयार की जाएगा।
  • सारे सिलेक्शन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आप “कौन बनेगा करोड़पति” के भागीदार बन पाएंगे।

LINK: https://www.sonyliv.com/

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews