KBC 14: अमिताभ बच्चन ने शाश्वत गोयल से पूछा 7.5 करोड़ का सवाल, 1 करोड़ जीतने वाले बनें दूसरे कंटेस्टेंट

KBC 14: अमिताभ बच्चन ने शाश्वत गोयल से पूछा 7.5 करोड़ का सवाल, 1 करोड़ जीतने वाले बनें दूसरे कंटेस्टेंट

लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट | कौन बनेगा करोड़पति भारत का नंबर-वन रियालिटी शो है। यह एक ऐसा मंच है जहां प्रतिभागी अपने टैलेंट के दम पर लाखों रुपए अपने नाम करते हैं। जिसमें एक-से-बढ़कर-एक प्रतिभागी हिस्सा लेना चाहते हैं और अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। बता दें कि यह एक ऐसा मंच है जो लोगों को गरीबी से ऊभरने का मौका देता है। इस मंच से आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपए कमा सकते हैं। जिसे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं। जिन्हें उनके दर्शकों द्वारा खूब सहारा जाता है। वहीं इस बार केबीसी के इस सीजन में एक ऐसा व्यक्ति पहुंचा। जिसने अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर गेम के आखिरी पड़ाव तक पहुंचा है। लाख रुपए जीते। जिस के बारे में जानकर सभी को बहुत हैरानी हुई। हालांकि, KBC 14 के मंच पर ऐसा दूसरी बार होने वाला है जब बिग-बी जी हां, तो चलिए आज हम आपको उस व्यक्ति से रूबरू करवाते हैं, जिसने अपनी बौद्धिक क्षमता और अपने गुणों का इस्तेमाल कर करोड़पति बन गया।

यह भी पढ़ें – झोलाछाप डॉक्टर की करतूत, मासूम की फुंसी का किया ऐसा इलाज की बच्चे की जान पर बन आई, पढ़े पूरी खबर

दरअसल, केबीसी 14 का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जिसमें बिग बी ऐलान करते नजर आ रहे हैं कि दिल्ली के शाश्वत गोयल ने 1 करोड़ के प्रश्न का सही उत्तर दे कर यह धनराशि जीत ली है। शाश्वत गोयल ने सेट पर बताया कि, मैं इससे पहले भी केबीसी तक पहुंचने की पूरी कोशिश की थी। इससे पहले मौका नहीं मिल पाया लेकिन सीजन 14 में उनके भाग्य ने उनका साथ दे दिया।

शाश्वत ने आगे बताया कि, इस मंच तक पहुंचना मेरे मां का सपना था क्योंकि केबीसी जब से शुरु हुई तब से उनकी मां हमेशा कहती थी कि तू भी एक दिन इस शो को जीतेगा। इसे बताते हुए शाश्वत की आखें भर आई क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर ने उनसे उनकी मां को छीन लिया। फिलहाल, शो के आने वाले एपिसोड के लिए सभी इसका बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि प्रोमो में शाश्वत गेम छोड़ते नहीं बल्कि अगले सवाल के लिए जवाब लॉक करने को कहते नजर आ रहै हैं।

वहीं, इस बार करोड़पति का 14वां सीजन है। जिसमें सभी कंटेस्टेंट पहुंच रहे हैं। इसके अलावा इस मंच से आपको घर बैठे भी लाखों रुपए जीतने का मौका मिलता है। जिसके लिए आपको सोनी लिव एप्प रियल टाइम में अमिताभ बच्चन के पूछे गए प्रश्नों का निर्धारित समय के दौरान उत्तर देना पड़ता है।  सबसे फास्ट उत्तर देने वाले प्रतिभागी को सीजन के आखिरी में सेट पर बुलाया जाता है। साथ ही उन्हें जीती हुई रकम भेंट की जाती है।

अमिताभ बच्चन

यह भी पढ़ें – Marketing Strategy : प्रोडक्ट बेचने के 8 आसान तरीके, बनिये बेस्ट सेल्समैन

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews