‘केडी द डेविल’ एक बार फिर विवादों में, गाने के बाद अब ट्रेलर भी यूट्यूब से हुआ रिमूव

ध्रुव सरजा और संजय दत्त की फिल्म केडी द डेविल का ट्रेलर यूट्यूब से रिलीज कर दिया गया है। गाने के बाद अब फिल्म के ट्रेलर वीडियो को कुछ इनवैलिड सीन के चलते रिमूव किया गया है।
KD The Devil

साउथ एक्टर ध्रुव सरजा की फिल्म केडी द डेविल को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त नजर आने वाले हैं। वहीं नोरा फतेही के डांस मूव्स भी फिल्म में देखने को मिलने वाले हैं।

अब रिलीज से पहले यह फिल्म विवादों से घिरी हुई दिखाई दे रही है। पहले फिल्म के गाने सरके चुनरी तेरी को लेकर काफी विवाद हुआ। जिसके बाद इसे यूट्यूब से हटा लिया गया। वहीं अब आ रही जानकारी के मुताबिक यूट्यूब से फिल्म का ट्रेलर भी रिमूव कर दिया गया है।

जल्द आएगा नया ट्रेलर

केडी द डेविल का ट्रेलर रिलीज होने के कुछ समय बाद ही हटा दिया गया है। इस बारे में मेकर्स का कहना है की वीडियो में इनवैलिड कंटेंट था। अब सेंसर बोर्ड के नियमों के मुताबिक बदलाव करने के बाद नया ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

मेकर्स का क्या कहना

मेकर्स ने ऑफिशियल एक्स हैंडल के जरिए इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा केडी द डेविल का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। इसमें सर्टिफिकेशन प्रोसेस के दौरान अनजाने में कुछ ऐसा कंटेंट शामिल हो गया जिसका सर्टिफिकेट नहीं था। यही वजह है कि ट्रेलर हटा दिया गया है। अब सर्टिफिकेशन गाइडलाइंस का पालन करते हुए हम नया ट्रेलर रिलीज करेंगे। हम सभी नियमों का पालन करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

कब आएगी फिल्म

यह पहली बार नहीं है जब यह फिल्म विवादों में आई है इसके पहले ये नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने को लेकर मुसीबत में पड़ चुकी है। अश्लील और आपत्तिजनक बोल के कारण इसे हटाया गया था। इस फिल्म में किच्चा सुदीप, संजय दत्त, नोरा फतेही और शिल्पा शेट्टी कैसे कलाकार नजर आएंगे। इसे 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews