रोहित शेट्टी ने फैंस को दिया जबरदस्त सरप्राइज, जल्द शुरू होगा रियलिटी शो Khatron Ke khiladi 15

खतरों के खिलाड़ी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। इसके मुताबिक ये शो जल्द ही शुरू होने वाला है। इसका अनाउंसमेंट एक AI जनरेटेड प्रोमो के जरिए किया गया है।
Khatron Ke Khiladi 15

खतरों के खिलाड़ी की गिनती भारत के सबसे फेमस और डेयरिंग रियलिटी शो में होती है। अब इस शो से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है जिसके मुताबिक यह आधिकारिक तौर पर वापसी कर रहा है। लगभग 2 साल के बाग के बाद खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के साथ टेलीविजन पर लौटने को तैयार है।

अब तक इस शो के जितने भी सीजन आए हैं, उन्हें दर्शकों के बीच जबरदस्त रिस्पांस मिला है। अपने चहेते सितारों को एक से बढ़कर एक डेयरिंग वाले टास्क करते देखना फैंस को बहुत पसंद आता है। इस बात की पुष्टि मेकर्स ने ड्रामैटिक अंदाज में की है। एक AI जनरेटेड प्रोमो जारी किया गया है।

कब होगा शो का प्रीमियर

रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाला यह स्टंट बेस्ड रियलिटी शो कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। हालांकि, इसका प्रीमियर कब होगा वह तारीख अभी सामने नहीं आई है। लेकिन नए प्रोमो से यह बात साफ हो गई है कि यह शो अपने नए चैप्टर के लिए पूरी तरह से तैयार है।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

AI वीडियो से तैयार हुआ प्रीमियर

AI से बनाए गए टीजर में हाई ऑक्टेन विजुअल देखने को मिल रहे हैं। एक महिला तेज रफ्तार ट्रक के आगे बंधी हुई दिखाई दे रही है, जो पहाड़ से थाई में गिर जाता है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि शो में एक्सट्रीम चुनौतियों का माहौल दिखाई देगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल ने फैंस के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है। अब शो की वापसी को लेकर चर्चा काफी ज्यादा बढ़ गई है।

ओटीटी पर भी आएगा शो?

टेलीविजन के अलावा खतरों के खिलाड़ी 15 Jio Hotstar पर भी स्ट्रीम होगा। इससे दर्शक यह शो कभी भी कहीं पर भी बैठ कर देख सकेंगे। वहीं प्रोमो सामने आने के बाद बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज काफी चर्चा में आ गए हैं। दर्शकों ने उन्हें रियलिटी शो में वापस देखने की इच्छा जताई है। अब वो इस शो का हिस्सा बनते हैं या नहीं ये आने वाले समय में पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews