कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर हुआ नन्ही परी का आगमन, फैंस जमकर दे रहे बधाई

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर नन्ही किलकारी गूंजी है। दोनों एक नन्ही परी के माता-पिता बन गए हैं। फैंस जमकर इन्हें बधाईयां दे रहे हैं।
Kiara Advani

बॉलीवुड के ब्यूटीफुल कपल कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा पेरेंट्स बन चुके हैं। फिल्मी गलियारे में एक बार फिर किलकारी गूंज उठी है और 7 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधे यह दोनों कलाकार अब एक नन्ही परी के माता-पिता बन चुके हैं।

तकरीबन 5 महीने पहले ही इन दोनों ने एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी की खबर अपने फैंस के साथ शेयर की थी। अब 15 जुलाई को इन दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इंटरनेट पर हर जगह कियारा और सिद्धार्थ की तस्वीर और वीडियो के साथ इट्स ए बेबी गर्ल छाया हुआ है। जानकारी सामने आने के बाद बॉलीवुड के सेलिब्रिटी और तमाम फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

शेयर की थी तस्वीर

28 फरवरी को कपल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें बेबी शूज दिखाई दे रहे थे। इस तस्वीर के कैप्शन उन्होंने लिखा था “हमारी लाइफ में सबसे बेहतरीन गिफ्ट जल्द ही आने वाला है।” इस बीच सिद्धार्थ को कियारा के साथ रुटीन चेकअप के लिए क्लिनिक जाते हुए भी देखा गया।

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

कमाल की है कपल की स्टोरी

बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से काम नहीं है। दोनों पहली बार एक दूसरे से एक पार्टी में मिले थे। करण जौहर ने ही इन दोनों को मिलवाया था। यहां से इन दोनों के बीच दोस्ती तो हो चुकी थी लेकिन प्यार की कहानी शेरशाह के सेट से शुरू हुई। यहां बड़े पर्दे पर कपल की भूमिका निभाते निभाते एक दूसरे को दिल दे बैठे। कुछ समय तक इन्होंने अपने रिश्ते को छुपा कर रखा और फिर राजस्थान के जैसलमेर में परिवार और दोस्तों के बीच शादी की।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews