
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) एक प्यारी सी बेटी की मां बन चुकी हैं। इसी साल 15 जुलाई को उन्होंने अपनी नन्ही परी का इस दुनिया में स्वागत किया था। सिद्धार्थ मल्होत्रा पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया था। कपल ने अपनी बेटी की प्राइवेसी का ध्यान रखने की अपील भी मीडिया से की थी।
कियारा और सिद्धार्थ ने अब तक अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखा हुआ है। दोनों ने बच्चों की कोई तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। कियारा इन दोनों अपना मदरहुड एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं। कुछ समय पहले उन्होंने पोस्ट शेयर कर बताया था कि मां बनना कितना मुश्किल है और अब उन्होंने अपने इमोशन जाहिर किए हैं।
कियारा ने पहना मम्मा वाला पेंडेंट
कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी फिलिंग्स का इजहार करती दिखाई दे रही हैं। मां बनने के बाद वह इतनी खुश है कि उन्होंने मम्मा नाम का पेंडेंट पहन लिया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए इस फ्लॉन्ट किया। तस्वीर के साथ उन्होंने इमोशनल और हार्ट इमोजी भी बनाई गई है।

बेटी लाइमलाइट से दूर
यह कपल साल 2023 में शादी के बंधन में बंधा था। शादी के 2 साल बाद इन्होंने बच्चे का स्वागत किया लेकिन अब तक कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई है। बच्ची का ना तो चेहरा रिवील किया गया है और ना ही नाम बताया गया है। रणवीर-दीपिका और आलिया-रणबीर की तरह इन्होंने भी अपनी बच्ची को लाइमलाइट से दूर रखा है। फिलहाल फैंस उनकी बच्ची के फोटो और नाम को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
Kiara Advani का वर्क फ्रंट
कियारा आडवाणी के वर्क फ्रंट की बात करें तो मां बनने के बाद उन्हें वॉर 2 में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर नजर आए थे। उन्हें डॉन 3 में देखा जाने वाला था लेकिन अब कृति सेनन उन्हें रिप्लेस कर चुकी हैं। एक्ट्रेस को आने वाले दिनों में केजीएफ स्टार यश के साथ टॉक्सिक में देखा जाने वाला है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

